Wednesday, July 1, 2026
HomeLatest Newsटी20 क्रिकेट में ईशान किशन का जलवा, ICC रैंकिंग में नंबर-1 बनकर...

टी20 क्रिकेट में ईशान किशन का जलवा, ICC रैंकिंग में नंबर-1 बनकर अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे

आईसीसी की नई टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत के ईशान किशन ने 876 अंकों के साथ अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़कर नंबर-1 स्थान हासिल किया है। टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन का उन्हें फायदा मिला। वहीं टेस्ट रैंकिंग में शुभमन गिल छठे और यशस्वी जायसवाल नौवें स्थान पर हैं।

ICC Rankings : दुबई। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने आईसीसी की ताजा पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में 876 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़कर नंबर-1 का ताज अपने नाम किया। टी20 विश्व कप 2026 में उनके शानदार और लगातार दमदार प्रदर्शन का उन्हें बड़ा फायदा मिला। विश्व कप में बाएं हाथ के इस आक्रामक बल्लेबाज ने लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए। उन्हें कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया था।

ईशान किशन बने नंबर वन बल्लेबाज

अभिषेक (869) लगभग 12 महीने तक शीर्ष पर रहे। किशन और अभिषेक से पहले भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 848 अंक के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

नवीनतम सूची में भारत के नए उपकप्तान तिलक वर्मा (747) छठे स्थान पर बने हुए हैं जबकि पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव एक स्थान नीचे आठवें स्थान पर खिसक गए हैं। गेंदबाजों में भारत के वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह एक-एक स्थान के नुकसान से क्रमशः तीसरे और छठे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान शीर्ष पर बने हुए हैं।

पुरुषों की टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में ट्रेविस हेड शीर्ष पर पहुंच गए हैं जबकि जो रूट तीसरे स्थान पर खिसक गए। भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल एक स्थान के फायदे से छठे पायदान पर हैं जबकि यशस्वी जायसवाल एक स्थान नीचे खिसककर नौवें स्थान पर हैं। शीर्ष 10 से बाहर बल्लेबाजों में ऋषभ पंत 13वें स्थान के साथ सबसे अच्छी रैंकिंग वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। गेंदबाजों में बुमराह भारत के शीर्ष खिलाड़ी हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image