Tuesday, July 14, 2026
HomeIndiaकेजरीवाल की PM मोदी से दो टूक मांग, पेट्रोल पंपों पर शुद्ध...

केजरीवाल की PM मोदी से दो टूक मांग, पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल और E20 दोनों विकल्प तुरंत उपलब्ध कराए जाएं

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ई20 पेट्रोल पर लोगों की चिंताओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का समय मांगा। उन्होंने पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल और ई20 दोनों विकल्प उपलब्ध कराने, ई20 की कीमत घटाने तथा माइलेज संबंधी शिकायतों पर चर्चा की मांग की।

Pure Petrol vs E20 : नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ई20 पेट्रोल को लेकर बढ़ती जनचिंताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात का समय मांगा है। उन्होंने आग्रह किया कि पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल और ई20 दोनों विकल्प उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही, कम माइलेज का हवाला देते हुए इथेनॉल मिश्रित ई20 पेट्रोल की कीमतें घटाने की भी मांग की।

शुद्ध पेट्रोल और E20 दोनों विकल्प देने की मांग

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में केजरीवाल ने कहा कि बैठक के दौरान वह ई20 पेट्रोल से जुड़े तकनीकी मुद्दों और इस विषय पर लोगों से मिली प्रतिक्रियाओं को प्रधानमंत्री के सामने रखना चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को यह विकल्प मिलना चाहिए कि वे शुद्ध पेट्रोल या ई20 पेट्रोल में से अपनी पसंद का ईंधन खरीद सकें। उन्होंने कहा, अगर कोई व्यक्ति शुद्ध पेट्रोल लेना चाहता है तो उसे यह विकल्प मिलना चाहिए और जो लोग ई-20 पेट्रोल लेना चाहते हैं, उन्हें भी वह सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।

कम माइलेज पर E20 पेट्रोल कीमत घटाने की अपील

‘आप’ प्रमुख ने कहा कि लोगों से बातचीत करने और ई20 पेट्रोल को लेकर उनकी चिंताओं को समझने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। केजरीवाल ने ई20 पेट्रोल की कीमतें कम करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से सामान्य पेट्रोल की तुलना में माइलेज कम मिलता है, इसलिए इसकी कीमत कम होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी ने नागरिकों के लिए एक ऑनलाइन याचिका शुरू की है, जिसके माध्यम से लोग ई20 पेट्रोल के अपने अनुभव साझा कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से माइलेज में कमी और अन्य समस्याओं से जुड़ी अपनी चिंताएं साझा करने की अपील की।

केजरीवाल ने लोगों से बड़ी संख्या में इस याचिका पर हस्ताक्षर करने की अपील करते हुए कहा कि एकत्र की गई सभी प्रतिक्रियाएं प्रधानमंत्री के साथ होने वाली बैठक के दौरान उन्हें सौंपी जाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री मोदी उन्हें जल्द ही मुलाकात का समय देंगे। केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से पेट्रोल पंपों और सर्विस स्टेशनों पर जाकर उपभोक्ताओं से बातचीत करने तथा अपने अनुभवों के वीडियो सोशल मीडिया मंच पर साझा करने की भी अपील की।

ये भी पढ़ें: राजस्थान के लोकसंगीत को देश दुनिया में पहचान दिलाने वाले केसी मालू का निधन

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image