Saturday, November 14, 2026
HomeUser Interest CategoryPoliticsराजस्थान पंचायत चुनाव: अंतिम चरण में 70.95% मतदान, सरवा में सबसे ज्यादा...

राजस्थान पंचायत चुनाव: अंतिम चरण में 70.95% मतदान, सरवा में सबसे ज्यादा वोटिंग; मसूदा सबसे पीछे

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 के चौथे और अंतिम चरण का मतदान शनिवार को संपन्न हुआ।

जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 के चौथे और अंतिम चरण का मतदान शनिवार को संपन्न हुआ। शाम 6 बजे मतदान का समय पूरा होने के साथ ही प्रदेश की 25 जिलों की 116 पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए वोटिंग प्रक्रिया पूरी हुई। अंतिम चरण में प्रदेशभर में कुल 70.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

पंचायत समिति स्तर पर सबसे अधिक मतदान बांसवाड़ा जिले की सरवा पंचायत समिति में 89.03 प्रतिशत हुआ, जबकि सबसे कम मतदान ब्यावर जिले की मसूदा पंचायत समिति में 54.69 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस चरण में ग्रामीण मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

1 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने लिया हिस्सा
चौथे चरण के चुनाव में 25 जिलों के 1 करोड़ 5 लाख 94 हजार 285 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 54 लाख 88 हजार 275 पुरुष, 51 लाख 5 हजार 951 महिलाएं और 59 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल थे। इस चरण में जिला परिषद के 382 वार्डों के लिए 1,322 प्रत्याशी और 116 पंचायत समितियों के 2,142 वार्डों के लिए 7,521 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

अब 20 नवंबर को होगी मतगणना
चारों चरणों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान पूरा होने के बाद अब सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से सभी चरणों की मतगणना जिला मुख्यालयों पर होगी। इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

वहीं, चौथे चरण के तहत सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम जारी किए जाएंगे। अब सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की नजर 20 नवंबर को आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image