Saturday, November 14, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentअमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' पर विवाद, देवरानी रमोला ने जया बच्चन...

अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर विवाद, देवरानी रमोला ने जया बच्चन के नाम प्रॉपर्टी ट्रांसफर पर उठाए सवाल

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का मशहूर बंगला 'जलसा' मालिकाना हक को लेकर विवादों में आ गया है।

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का मशहूर बंगला ‘जलसा’ मालिकाना हक को लेकर विवादों में आ गया है। अमिताभ के भाई अजिताभ बच्चन की पत्नी रमोला बच्चन ने बंगले को जया बच्चन के नाम ट्रांसफर किए जाने पर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि यह संपत्ति पहले उनके नाम पर दर्ज थी, लेकिन बिना उनकी जानकारी और सहमति के 1993 की एक गिफ्ट डीड के जरिए इसे जया बच्चन के नाम कर दिया गया।

सरकारी और सोसाइटी रिकॉर्ड में अलग-अलग नाम
न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, कपोल हाउसिंग सोसाइटी के रिकॉर्ड में जया बच्चन को बंगले का मालिक बताया गया है, जबकि महाराष्ट्र सरकार के प्रॉपर्टी कार्ड में अब भी रमोला बच्चन का नाम दर्ज है। रमोला पिछले सात महीनों से इस मामले में रजिस्ट्रार कार्यालय में शिकायतें कर रही हैं।

1993 की गिफ्ट डीड पर भी सवाल
रमोला ने संपत्ति ट्रांसफर की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि 1993 की गिफ्ट डीड बिना स्टांप ड्यूटी चुकाए सादे कागज पर तैयार की गई थी। दस्तावेज पर गवाहों के हस्ताक्षर भी नहीं थे। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की ‘अभय योजना’ के तहत इस दस्तावेज को नियमित किए जाने की प्रक्रिया पर भी आपत्ति जताई है।

रजिस्ट्रार कार्यालय में सुनवाई शुरू
अंधेरी के डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारी फैज मुलानी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक, मामले में सुनवाई शुरू हो चुकी है और संबंधित पक्षों से जवाब मांगा गया है। फिलहाल प्राधिकरण ने गिफ्ट डीड की वैधता या बंगले के वास्तविक मालिकाना हक पर कोई अंतिम फैसला नहीं दिया है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image