Pappu Gurjar Shifted to Dausa Jail: डकैत जगन गुर्जर के भाई गैंगस्टर पप्पू गुर्जर को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल से दौसा जेल शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है. जेल प्रशासन ने इस संबंध में आदेश भी जारी किए. यह कदम डकैत जगन गुर्जर हत्याकांड के बाद उठाया गया है. पप्पू गुर्जर को मंगलवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच दौसा जेल ले जाया गया. इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए.
पप्पू गुर्जर का ट्रांसफर मंजूर
बता दें कि जगन गुर्जर के मर्डर के बाद बेटे आसाराम गुर्जर और परिजनों ने सरकार से कई मांगें की थी. जिसमें से एक मांग पप्पू गुर्जर को अजमेर जेल से किसी अन्य जेल में शिफ्ट करने की थी. परिजनों ने सुरक्षा संबंधी चिंताएं व्यक्त की थी. जिसके बाद सरकार ने परिजनों की मांग मानते हुए पप्पू गुर्जर को दौसा जेल में शिफ्ट कर दिया है.
शिफ्टिंग का क्यों लिया निर्णय ?
दरअसल, जगन गुर्जर की हत्या के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षा स्थिति का आकलन किया था. रिपोर्ट में संभावित गैंगवार और कानून-व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका व्यक्त की गई. इसी के मद्देनजर जेल विभाग ने पप्पू गुर्जर को दूसरी जेल में शिफ्ट करने का फैसला किया. शिफ्टिंग के दौरान पूरे रास्ते पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.
ये भी पढ़ें: राजस्थान के लोकसंगीत को देश दुनिया में पहचान दिलाने वाले केसी मालू का निधन



