Wednesday, June 10, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentअजय देवगन की ‘धमाल 4’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, इस...

अजय देवगन की ‘धमाल 4’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक, फर्स्ट लुक भी किया शेयर

Dhamaal 4 First Look:अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म Dhamaal 4 की नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। अब यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक और नई तारीख शेयर की। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म में रितेश देशमुख, अरशद वारसी समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

Dhamaal 4 First Look: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ को लेकर फैंस का इंतजार अब और बढ़ गया है. फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है और अब यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अजय देवगन ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की.

अजय देवगन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए बताया कि ‘धमाल 4’ अब 10 जुलाई को बड़े पर्दे पर आएगी. इससे पहले खबरें थीं कि फिल्म 12 जून को रिलीज हो सकती है, लेकिन निर्माताओं ने अब इसकी नई तारीख तय कर दी है.

फिल्म की स्टार कास्ट और निर्देशन

फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्देशक इंद्र कुमार ने किया है, जिन्होंने ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की पिछली सभी फिल्मों का भी निर्देशन किया था.‘धमाल 4’ में एक बार फिर कॉमेडी, मनोरंजन और जबरदस्त कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा. फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख और अरशद वारसी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म की स्टारकास्ट में संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन जैसे कलाकार भी शामिल हैं. इन कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को और भी मनोरंजक बनाने वाली है.

धमाल-4 से काफी उम्मीदें

‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘धमाल’ से हुई थी. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. इसके बाद ‘डबल धमाल’ और ‘टोटल धमाल’ भी रिलीज हुईं, जिन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. अब चौथे भाग से भी निर्माताओं को काफी उम्मीदें हैं. फिल्म का निर्माण टी-सीरीज, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने तोड़ा नेहरू का सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड, कैबिनेट ने सराहना करते हुए प्रस्ताव किया पारित


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image