PM Modi 4399 Days Record: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज होने पर उनकी सराहना करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया. मोदी भारत के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है.
A moment of pride for the nation. 🇮🇳
— BJP (@BJP4India) June 10, 2026
The Union Cabinet congratulated PM Shri @narendramodi on becoming the longest-serving elected Prime Minister in consecutive terms through a special resolution.
Cabinet colleagues rose for a standing ovation, honouring his leadership,… pic.twitter.com/h5vjo3ia6N
2014 में पहली बार ली थी शपथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. उस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. इसके बाद वर्ष 2019 के आम चुनाव में भाजपा ने पहले से भी बड़ा जनादेश प्राप्त किया और मोदी ने 30 मई 2019 को लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद संभाला.

नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को लगातार तीसरी बार सत्ता मिली. उनका लगातार तीसरा कार्यकाल 9 जून, 2024 को शुरू हुआ. इसके साथ ही उनका लगातार शासन जारी रहा और 10 जून 2026 को उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के लगातार कार्यकाल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. नेहरू चुनाव जीतने के बाद 4,398 दिनों तक पीएम रहे थे, जबकि मोदी का बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री कार्यकाल अब 4,399 दिनों का हो चुका है.
बीजेपी और NDA नेताओं ने दी बधाई
भाजपा और NDA के नेताओं ने भी इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी. पार्टी नेताओं का कहना है कि पिछले एक दशक में भारत ने आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे, डिजिटल परिवर्तन और वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति मजबूत करने जैसे कई महत्वपूर्ण बदलाव देखे हैं.

उपलब्धि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह उपलब्धि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. किसी भी निर्वाचित प्रधानमंत्री का इतने लंबे समय तक लगातार सत्ता में बने रहना जनता के भरोसे और राजनीतिक नेतृत्व की स्वीकार्यता को दर्शाता है.
ये भी पढ़ें: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करने का मामला पहुंचा चुनाव आयोग, कांग्रेस ने की फैसले को रद्द करने की मांग



