Wednesday, June 10, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessGold-Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, गोल्ड...

Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, गोल्ड 4300 और सिल्वर 10000 रुपए टूटे

Gold-Silver Price Today : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच घरेलू सर्राफा और वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते टकराव ने वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है, जिसका असर कीमती धातुओं की कीमतों पर भी दिखाई दिया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुरुआती कारोबार के दौरान सोने और चांदी दोनों में तेज गिरावट देखने को मिली। 5 अगस्त डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र में 1,52,443 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को यह 1,49,926 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में करीब 2,943 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,500 रुपये तक फिसल गया। सुबह 10:20 बजे तक सोना 2,593 रुपये यानी 1.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,49,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया।

चांदी के भाव

वहीं, चांदी की कीमतों में भी भारी दबाव देखने को मिला। 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,38,528 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बुधवार को यह 2,34,009 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 5,128 रुपये टूटकर 2,33,400 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। सुबह 10:23 बजे चांदी 4,582 रुपये यानी 1.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,33,946 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,49,010₹1,36,600₹1,11,790
मुंबई₹1,48,860₹1,36,450₹1,11,640
कोलकाता₹1,48,860₹1,36,450₹1,11,640
चेन्नई₹1,50,550₹1,38,000₹1,15,700
लखनऊ₹1,49,010₹1,36,600₹1,11,790
कानपुर₹1,49,010₹1,36,600₹1,11,790
पटना₹1,48,910₹1,36,500₹1,11,690
जयपुर₹1,49,010₹1,36,600₹1,11,790
इंदौर₹1,48,910₹1,36,500₹1,11,690
भोपाल₹1,48,910₹1,36,500₹1,11,690

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका-ईरान तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने की आशंका बढ़ी है। इससे वैश्विक महंगाई पर दबाव बन सकता है और प्रमुख केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनाए रख सकते हैं। इसी वजह से निवेशकों की रणनीति में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसका असर सोने और चांदी के भाव पर पड़ा है।

सर्राफा बाजार में भी कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। गुड रिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोना 4,300 रुपये सस्ता होकर 1,48,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं 22 कैरेट सोना 3,950 रुपये टूटकर 1,36,450 रुपये और 18 कैरेट सोना 3,230 रुपये गिरकर 1,11,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में भी 10,000 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद इसका भाव 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image