Wednesday, July 1, 2026
HomeIndia1 जुलाई से देशभर में 4 बड़े बदलाव, LPG, पेट्रोल-डीजल दाम से...

1 जुलाई से देशभर में 4 बड़े बदलाव, LPG, पेट्रोल-डीजल दाम से लेकर जानें क्या-क्या बदला

Rule Change 1st July: जुलाई महीने की शुरुआत आम लोगों के लिए कई अहम बदलावों के साथ हुई है. 1 जुलाई से LPG सिलेंडर की कीमतों, पेट्रोल-डीजल के दाम, आधार कार्ड अपडेट और ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े कई बड़े बदलाव शामिल हैं.

Rule Change 1st July: जुलाई महीने की शुरुआत आम लोगों के लिए कई अहम बदलावों के साथ हुई है. 1 जुलाई से LPG सिलेंडर की कीमतों, पेट्रोल-डीजल के दाम, आधार कार्ड अपडेट और ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े कई बड़े बदलाव शामिल हैं. जहां कुछ बदलाव लोगों को राहत देने वाले हैं, वहीं कुछ फैसलों से जेब पर अतिरिक्त बोझ भी पड़ेगा.

कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता

तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये तक की कटौती की है. नई दरों के अनुसार दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर अब 2,930 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 3,113.50 रुपये थी. कोलकाता में इसकी कीमत घटकर 3,081.50 रुपये, लखनऊ में 3,052.50 रुपये और पटना में 3,227 रुपये हो गई है. हालांकि, घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है.

पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत

निजी क्षेत्र की ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने भी अपने ग्राहकों को राहत दी है. कंपनी ने देशभर में अपने 7,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती लागू की है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद यह फैसला लिया गया है।

आधार कार्ड अपडेट अब मुफ्त

आधार कार्ड धारकों के लिए भी अच्छी खबर है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार ऐप के जरिए ईमेल आईडी अपडेट करने की सुविधा मुफ्त कर दी है. पहले इस सेवा के लिए 75 रुपये शुल्क देना पड़ता था. अब उपयोगकर्ता बिना किसी शुल्क के अपना ईमेल अपडेट कर सकेंगे।

कार खरीदना हुआ महंगा

1 जुलाई से कार खरीदना महंगा हो गया है. कई प्रमुख वाहन कंपनियों ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. किआ मोटर्स ने अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में 2 प्रतिशत तक वृद्धि की है. वहीं टाटा मोटर्स ने अपने पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की कीमतों में 1.5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी लागू कर दी है. कंपनियों का कहना है कि बढ़ती उत्पादन लागत और इनपुट खर्च के कारण यह निर्णय लिया गया है.

इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की दैनिक जरूरतों और खर्च पर पड़ेगा. जहां कमर्शियल गैस और ईंधन की कीमतों में कटौती से कुछ राहत मिलेगी, वहीं कारों की बढ़ी कीमतें नए वाहन खरीदने वालों की जेब पर अतिरिक्त भार डालेंगी.

ये भी पढ़ें: दौसा में भीषण सड़क हादसा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, 8 लोगों की मौत


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image