Wednesday, July 1, 2026
HomeLatest Newsफ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराया, एमबाप्पे ने डबल गोल दागकर...

फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराया, एमबाप्पे ने डबल गोल दागकर अपने नाम किए ये रिकॉर्ड

France vs Sweden Highlights: काइलियन एमबाप्पे के शानदार दो गोलों की बदौलत फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराकर अंतिम 16 में जगह बना ली. अब फ्रांस का अगला मुकाबला 4 जुलाई को फिलाडेल्फिया में पराग्वे से होगा।

France vs Sweden Highlights: काइलियन एमबाप्पे के शानदार दो गोलों की बदौलत फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराकर अंतिम 16 में जगह बना ली. अब फ्रांस का अगला मुकाबला 4 जुलाई को फिलाडेल्फिया में पराग्वे से होगा.

फ्रांस ने शुरुआत से ही बनाए रखा दबदबा

मैच में शुरुआत से ही फ्रांस का दबदबा देखने को मिला. पहले हाफ में कई बेहतरीन मौके बनाने के बाद आखिरकार 45वें मिनट में एमबाप्पे ने शानदार क्रॉसओवर मूव के बाद बेहतरीन शॉट लगाकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. इसके बाद दूसरे हाफ में फ्रांस ने आक्रामक खेल जारी रखा. 53वें मिनट में ब्रैडली बारकोला ने गोल कर फ्रांस की बढ़त 2-0 कर दी. इसके बाद 74वें मिनट में एमबाप्पे ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल दागकर स्वीडन की वापसी की सभी उम्मीदों पर विराम लगा दिया.

एमबाप्पे ने अपने नाम किए ये रिकॉर्ड

इस मुकाबले में 2 गोल करने के साथ एमबाप्पे ने मौजूदा टूर्नामेंट में छह गोल हो गए हैं और उन्होंने अर्जेंटीना के फॉरवर्ड लियोनेल मेस्सी की बराबरी कर ली है. वहीं विश्व कप करियर में उनके कुल 18 गोल हो गए हैं, जिससे वह मेस्सी के सर्वकालिक रिकॉर्ड से सिर्फ एक गोल पीछे रह गए हैं. एमबाप्पे ने एक और बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. वह विश्व कप के नॉकआउट राउंड में 10 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने ब्राजील के महान फुटबॉलरों लियोनिडास और रोनाल्डो के आठ-आठ गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

माइकल ओलिस ने भी किया शानदार प्रदर्शन

फ्रांस के लिए माइकल ओलिस ने भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने दो गोल बनाने में अहम भूमिका निभाई और पूरे टूर्नामेंट में अब तक 5 गोल में योगदान दे चुके हैं. टीम के कोच डिडिएर डेसचैम्प्स ने एमबाप्पे के प्रदर्शन की सराहना की. 85वें मिनट में जब एमबाप्पे को आराम देने के लिए मैदान से बाहर बुलाया गया तो डेसचैम्प्स ने खड़े होकर उनका स्वागत किया.

फ्रांस मानी जा रही प्रबल दावेदार

4 साल पहले विश्व कप की उपविजेता रही फ्रांस की टीम इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. टीम अब तक टूर्नामेंट में 13 गोल कर चुकी है, जबकि उसके खिलाफ केवल दो गोल हुए हैं. स्वीडन के खिलाफ भी फ्रांस ने पूरी तरह एकतरफा खेल दिखाया और 25 गोल करने के मौके बनाए, जबकि स्वीडन केवल 7 प्रयास ही कर सका. 80,663 दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए इस मुकाबले के बाद टूर्नामेंट में कुल दर्शकों की संख्या 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई, जो विश्व कप इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है.

ये भी पढ़ें: 1 जुलाई से देशभर में 4 बड़े बदलाव, LPG, पेट्रोल-डीजल दाम से लेकर जानें क्या-क्या बदला


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image