Friday, May 22, 2026
Homeदिल्ली2022 में भ्रष्टाचार की 1.15 लाख शिकायतें आईं

2022 में भ्रष्टाचार की 1.15 लाख शिकायतें आईं

नई दिल्ली : केंद्रीय सतर्कता आयोग ने देश के सबसे भ्रष्ट कर्मचारियों को लेकर रविवार को अपनी एनुअल रिपोर्ट जारी की। इसके अनुसार, 2022 में केंद्रीय गृह मंत्रालय के कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा शिकायतें मिली थीं। वहीं, दूसरे नंबर पर रेलवे और तीसरे नंबर पर बैंकिंग सेक्टर रहा था।

केंद्र सरकार के सभी विभागों और संगठनों के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की कुल एक लाख 15 हजार 203 शिकायतें मिली थीं। इसमें सबसे ज्यादा 46 हजार 643 शिकायतें गृह मंत्रालय की थीं। रेलवे के कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की 10 हजार 580 और बैंकों के कर्मचारियों के खिलाफ 8 हजार 129 शिकायतें मिलीं।

दिल्ली सरकार के कर्मियों पर 7 हजार

दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की 7 हजार 370 शिकायतें मिली थीं। इनमें से 6 हजार 804 का निपटारा कर दिया गया। 566 शिकायतें अभी भी पेंडिंग हैं। 4 हजार 710 शिकायतें आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय, दिल्ली विकास प्राधिकरण, मेट्रो रेल निगम, शहरी कला आयोग सहित हिंदुस्तान प्रीफैब के कर्मियों के खिलाफ थीं।

85 हजार मामलों का निपटारा

अब तक 85 हजार 437 शिकायतों का निपटारा हो चुका। वहीं, 29 हजार 766 शिकायतें पेंडिंग हैं। गृह मंत्रालय के कर्मियों पर मिली कुल शिकायतों में 23 हजार 919 का निपटारा कर दिया। रेलवे ने 9 हजार 663 शिकायतों का निपटारा कर दिया। बैंकों ने 7 हजार 762 शिकायतों का निपटारा किया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular