Monday, June 8, 2026
HomeIndiaविशाखापट्टनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पिघले हुए लोहे की चपेट में...

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पिघले हुए लोहे की चपेट में आने से 8 कर्मचारियों की मौत, कई घायल

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में पिघले हुए लोहे के फैलने से बड़ा हादसा हो गया। क्रेन से ले जाए जा रहे लैडल से मोल्टन आयरन बाहर फैलने पर 8 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित राष्ट्रीय स्पात निगम लिमिटेड के विजाग स्टील प्लांट में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया. प्लांट में पिघला हुआ लोहा (मोल्टन आयरन) फैल जाने से कम से कम 8 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

कैसे हुआ हादसा ?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब क्रेन की सहायता से एक बड़े बकेट (लैडल) में भरा पिघला हुआ लोहा प्लांट के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में ले जाया जा रहा था. उस समय लोहे का तापमान करीब 1600 डिग्री सेल्सियस था.इसी दौरान अचानक बकेट से अत्यधिक गर्म पिघला लोहा बाहर फैल गया और वहां मौजूद कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए. अत्यधिक तापमान और भारी मात्रा में फैले लोहे के कारण कर्मचारियों को बचने का मौका नहीं मिल सका.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। राहत एवं बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया. गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारियों का विशेष चिकित्सा निगरानी में इलाज किया जा रहा है.

हादसे वाली जगह पर पहुंचीं गृहमंत्री

राज्य की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए एक्सीडेंट पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने विशाखापत्तनम डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर और सिटी पुलिस कमिश्नर से फ़ोन पर बात की और स्टील प्लांट एक्सीडेंट के बारे में जानकारी ली. गृह मंत्री के पीआरओ ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर मेडिकल ट्रीटमेंट देने का निर्देश दिया और अधिकारियों को एक्सीडेंट वाली जगह पर रेस्क्यू और रिलीफ ऑपरेशन तेज़ करने का भी निर्देश दिया. घटना के बारे में पता चलने के तुरंत बाद होम मिनिस्टर दुर्घटना स्तल पर पहुंची हैं और लगातार अधिकारियों से फ़ोन पर बात कर रही हैं और अधिकारियों को कई निर्देश दे रही हैं.

हादसे पर पूर्व सीएम ने जताया दुख

स्टील प्लांट हादसे पर पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. वाईएसआर कांग्रेस पार्टी प्रमुख रेड्डी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि इस तरह की दुखद औद्योगिक दुर्घटना में श्रमिकों की जान जाना बेहद पीड़ादायक है. उन्होंने कहा, ‘मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में हिम्मत और शक्ति प्रदान करें.’

ये भी पढ़ें: विधायकों के बाद 20 TMC सांसदों की बगावत, लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, NDA का किया समर्थन


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image