Monday, May 18, 2026
HomeIndiaवीडी सतीशन ने ली केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, राहुल...

वीडी सतीशन ने ली केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, राहुल और प्रियंका गांधी रहे मौजूद, जानें कौन-कौन बना मंत्री ?

VD Satheesan Oath Ceremony: वीडी सतीशन ने तिरुवनंतपुरम में केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सतीशन के साथ 20 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें कांग्रेस, IUML, RSP और अन्य सहयोगी दलों के नेता शामिल हैं।

VD Satheesan Oath Ceremony: केरल में वी डी सतीशन ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. सतीशन के अलावा उनके 20 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.

शपथ के दौरान कौन-कौन रहा मौजूद ?

शपथ ग्रहण समारोह में में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम मौजूद रहे. इस समारोह में पूर्व सीएम पिनराई विजयन और वामपंथी नेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रतिनिधि भी समारोह में शामिल हुए.

कौन-कौन बना मंत्री ?

सबसे ज्यादा 12 मंत्री कांग्रेस पार्टी से बनाए गए हैं.कांग्रेस कोटे से रमेश चेन्नीथला, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन, एपी अनिल कुमार, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, एम लिजू, टी सिद्धिकी, केपी धुलसी और ओजे जनीश को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है. वहीं IUML से 5 मंत्री पद बनाए गए हैं. जिनमें पीके कुन्हालिकुट्टी, एन शम्सुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर शामिल हैं. इसके अलावा केरल कांग्रेस से मॉन्स जोसेफ, केरल कांग्रेस (जेकब) से अनुप जेकब, आरएसपी से शिबु बेबी जॉन और CMP से सीपी जॉन को भी कैबिनेट में जगह दी गई है.

कौन हैं वीडी सतीशन ?

वीडी सतीशन केरल की Paravur विधानसभा सीट से वर्ष 2001 से लगातार विधायक हैं. साल 2021 में उन्होंने रमेश चेन्निथला की जगह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी. 2021 से 2026 के बीच उन्होंने विपक्ष की मजबूत आवाज के रूप में अपनी पहचान बनाई. विधानसभा में उन्होंने कई मुद्दों पर लेफ्ट सरकार को घेरा, खासकर भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर.

कांग्रेस ने सीएम के रूप में सतीशन को क्यों चुना ?

हालिया विधानसभा चुनाव में भी वीडी सतीशन ने कांग्रेस के प्रचार अभियान में अहम भूमिका निभाई. पार्टी की जीत के पीछे उनकी रणनीति और संगठनात्मक पकड़ को बड़ा कारण माना जा रहा है. इसी को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है.

UDF ने जीती 102 सीटें

गौरतलब है कि केरल में 140 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव 9 अप्रैल को हुए थे, जिनके परिणाम 4 मई को घोषित किए गए. कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) ने 102 सीट जीतीं, जबकि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को 35 और भाजपा को 3 सीट मिलीं.

ये भी पढ़ें: ट्रेन में सफर के दौरान दिया कुमारी का दिखा सहज अंदाज, सहयात्री के बच्चे को गोद में लेकर किया दुलार


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular