Monday, May 18, 2026
HomeLatest Newsट्रेन में सफर के दौरान दिया कुमारी का दिखा सहज अंदाज, सहयात्री...

ट्रेन में सफर के दौरान दिया कुमारी का दिखा सहज अंदाज, सहयात्री के बच्चे को गोद में लेकर किया दुलार

Diya Kumari Train Journey: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर से अजमेर तक अरावली एक्सप्रेस में सफर कर सादगी और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। यात्रा के दौरान उन्होंने सहयात्री के बच्चे को गोद में लेकर दुलार किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Diya Kumari Train Journey: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का रविवार को बेहद सहज और सादगी भरा अंदाज देखने को मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ईंधन बचत और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की अपील के बीच दिया कुमारी ट्रेन में सफर करती नजर आईं. उन्होंने जयपुर से अजमेर तक अरावली एक्सप्रेस से यात्रा की और आम यात्रियों के बीच काफी सहज रूप में दिखाई दीं.

दिया कुमारी ने सहयात्री के बच्चे को किया दुलार

इस दौरान ट्रेन में एक खास पल तब देखने को मिला जब दिया कुमारी ने सहयात्री के छोटे बच्चे को गोद में लेकर दुलार किया. उनका यह अपनापन यात्रियों को काफी पसंद आया. कई यात्रियों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में मिलेगी मदद

यात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री ने यात्रियों से बातचीत भी की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मुहिम में हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी चाहिए. उनके अनुसार देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी.

देशहित में मिलकर सहयोग करने की अपील की

दिया कुमारी ने लोगों से देशहित में मिलकर सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सिर्फ जनप्रतिनिधियों ही नहीं बल्कि आम लोगों को भी इस अभियान से जुड़ना चाहिए, ताकि देश आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बन सके.

युवाओं को मुहिम से जुड़ने के लिए किया प्रेरित

उपमुख्यमंत्री ने युवाओं को भी इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि आज का युवा भारत की सबसे बड़ी ताकत है. यदि युवा स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, लोकल व्यापार को बढ़ावा देने और देश के भीतर पर्यटन को प्राथमिकता देने का संकल्प लें, तो इसका देश की अर्थव्यवस्था पर व्यापक और सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

‘प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सुझाए गए उपाय हर दृष्टि से लाभकारी हैं’

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इन सुझावों को किसी अनिवार्य नियम के रूप में नहीं बल्कि एक सकारात्मक पहल के तौर पर रखा है. दिया कुमारी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सुझाए गए उपाय हर दृष्टि से लाभकारी हैं, चाहे वह पर्यावरण हो, स्वास्थ्य हो या हमारी जीवनशैली. यदि हम इन्हें अपनी आदत बना लें, तो यह देश के लिए एक बड़ा सकारात्मक कदम साबित होगा.’

ये भी पढ़ें: Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 833 अंक टूटा, निफ्टी भी लुढ़का


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular