Monday, May 18, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 833 अंक टूटा, निफ्टी...

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 833 अंक टूटा, निफ्टी भी लुढ़का

Stock Market Crash: सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया तनाव, यूएई के बरकाह परमाणु संयंत्र पर ड्रोन हमले और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बाजार में घबराहट बढ़ी। सेंसेक्स 833 अंक टूटकर 74,404 पर और निफ्टी 234 अंक गिरकर 23,401 पर पहुंच गया।

Stock Market Crash: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेतों के चलते निवेशकों में घबराहट का माहौल दिखाई दिया. जिसके चलते Sensex और Nifty में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बड़ी गिरावट देखने को मिली. कारोबार शुरू होते ही बीएसई सेंसेक्स 833.20 अंक टूटकर 74,404.79 अंक पर पहुंच गया, जबकि NSE निफ्टी 234 अंक फिसलकर 23,401.70 अंक पर कारोबार करता दिखा. बाजार में बिकवाली का दबाव लगभग सभी प्रमुख सेक्टर्स में देखने को मिला.

UAE में परमाणु संयंत्र पर हमले के बाद बढ़ा तनाव

बताया जा रहा है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थित बरकाह परमाणु संयंत्र पर रविवार को ड्रोन हमला हुआ, जिसके बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ा दी है और निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा है.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा स्टील, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, मारुति सुजुकी, Trent, Titan Company और HDFC Bank के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा

वहीं आईटी सेक्टर के कुछ शेयरों में मजबूती देखने को इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेजके शेयरों में तेजी दर्ज की गई.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों की बात करें तो जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया। वहीं अमेरिकी बाजार शुक्रवार को एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए थे, जिसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला.

इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.79 प्रतिशत बढ़कर 111.2 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई, जिससे निवेशकों की चिंता और बढ़ गई है. हालांकि, बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन शुद्ध लिवाल रहे. उन्होंने भारतीय शेयर बाजार में 1,329.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे.

ये भी पढ़ें: ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान बने जन आंदोलन, गांव-गांव पहुंचे जल संरक्षण का संदेश: सीएम भजनलाल शर्मा


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular