Monday, May 18, 2026
HomeUser Interest CategoryIPL-Cricketराजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ का बड़ा बयान, बोले- 'किसी...

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ का बड़ा बयान, बोले- ‘किसी भी टीम को धूल चटा सकती है RR’

DC Vs RR, IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा कि अगर टीम अपनी पूरी क्षमता से खेले तो किसी भी टीम को “धूल चटा” सकती है और अब भी प्लेऑफ की मजबूत दावेदार है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को अपनी ताकत पर भरोसा रखने की सलाह देते हुए विराट कोहली का उदाहरण दिया।

DC Vs RR, IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा कि अगर उनकी टीम अपनी पूरी क्षमता से खेल तो वह किसी भी टीम को हरा सकती है और इसलिए वह अब भी IPL के प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार है. बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के अभी 12 अंक हैं और वह छठे स्थान पर है. वह अपने बाकी बचे 2 मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी.

‘हमें अब दोनों मैच जीतने ही होंगे’

राठौड़ ने दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद पत्रकारों से कहा, ‘हम प्रत्येक मैच को जीतने की रणनीति बना रहे हैं. हमारे लिए हर मैच महत्वपूर्ण है और हम जीतने की कोशिश कर रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘हमें अब दोनों मैच जीतने ही होंगे. हमारा मानना ​​है कि अगर हम अपनी पूरी क्षमता से खेलें तो किसी भी टीम को हरा सकते हैं. यही हमारी सोच है. हमें मैदान पर उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.’

रविंद्र जडेजा की चोट को लेकर दिया अपडेट

राठौड़ ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के बारे में बताया कि घुटने में हल्की चोट के कारण एहतियात के तौर पर उन्हें आराम देने का फैसला किया गया. उन्होंने कहा, ‘उनके घुटने में हल्की चोट थी. उन्हें लगा कि अगर हम उन्हें एक और मैच का आराम दें तो यह उनके लिए अच्छा होगा. इसीलिए उन्हें आज आराम दिया गया.’

टीम के युवा बल्लेबाजों का किया समर्थन

टीम के युवा बल्लेबाजों का समर्थन करते हुए राठौड़ ने कहा कि खिलाड़ियों को दूसरों की नकल करने की कोशिश करने के बजाय अपनी व्यक्तिगत क्षमता पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘अलग-अलग खिलाड़ी अलग-अलग तरह से बल्लेबाजी करते हैं. कोई भी सफल हो सकता है. आपको अपनी ताकत को पहचानना और समझना होगा. अगर आप अपनी ताकत पर भरोसा करते हैं और उसी के अनुसार खेलते हैं तो आप रन बना सकते हैं.’

विराट कोहली का उदाहरण देकर कही ये बात

राठौड़ ने विराट कोहली का उदाहरण देते हुए कहा कि वह पूरी तरह से पावर हिटिंग पर निर्भर नहीं हैं, इसके बावजूद खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सफल रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं उन्हें पूरी तरह से पावर-हिटिंग खिलाड़ी नहीं कहूंगा. इससे पता चलता है कि अगर खिलाड़ी को अपनी क्षमता पर भरोसा हो तो वह सफल हो सकता है.’

ये भी पढ़ें: वीडी सतीशन ने ली केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, राहुल और प्रियंका गांधी रहे मौजूद, जानें कौन-कौन बना मंत्री ?


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular