Vaibhav Sooryavanshi Fight: दांबुला में खेले गए ट्राई सीरीज के रोमांचक मुकाबले में इंडिया A को सुपर ओवर में श्रीलंका A के हाथों हार का सामना करना पड़ा. लेकिन मैच खत्म होने के बाद मैदान पर जो हुआ, उसने मुकाबले से ज्यादा सुर्खियां बटोर लीं. भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और एक श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच तीखी बहस हो गई, जो बाद में धक्का-मुक्की तक पहुंच गई.
अंपायरों ने सुपर ओवर कराने से पहले किया मना
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत-ए ने 49.2 ओवर में 265 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका-ए भी निर्धारित 50 ओवर में 265 रन ही बना सकी. आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रन चाहिए थे, लेकिन टीम केवल एक रन बना सकी और मुकाबला टाई हो गया. टाई के बाद सुपर ओवर को लेकर भी विवाद देखने को मिला. अंपायरों ने रोशनी और समय का हवाला देते हुए शुरुआत में सुपर ओवर कराने पर असमंजस जताया. इस दौरान भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने अंपायरों से चर्चा की, जिसके बाद सुपर ओवर कराने का फैसला लिया गया.
Vaibhav Sooryavanshi invloved in Physical Fight with Srilanka players
— Keshava (@Keshav367212606) June 15, 2026
Not a good sign ✍️ #Indavssla pic.twitter.com/HSoWxW4esJ
सुपर ओवर में हुआ ड्रामा
सुपर ओवर में भी ड्रामा जारी रहा. श्रीलंका की पारी की आखिरी गेंद पर बल्लेबाज कैच आउट हुआ और भारतीय खिलाड़ी मैदान छोड़ने लगे. बाद में रिप्ले में पता चला कि गेंद कमर से ऊपर की फुलटॉस थी और नो-बॉल घोषित की गई. इसके बाद खिलाड़ियों को वापस बुलाया गया और आखिरी गेंद फिर से कराई गई.
वैभव ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को मारा धक्का
हार के बाद माहौल और गर्म हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक मैच समाप्त होने के बाद कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने वैभव सूर्यवंशी से कुछ कहा, जिस पर युवा बल्लेबाज नाराज हो गया. बहस बढ़ने पर वैभव ने एक खिलाड़ी को धक्का दे दिया. स्थिति बिगड़ती देख साथी बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे ने बीच-बचाव किया और वैभव को पीछे खींचकर मामला शांत कराया.
वैभव पर लगाया जा सकता जुर्माना
वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह की हरकत मैदान पर की है इस पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है. आईसीसी के आचार संहिता नियमों के तहत किसी खिलाड़ी को विवाद के दौरान प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को शारीरिक रूप से छूने या धक्का देने की अनुमति नहीं है. यदि इसे लेवल-1 अपराध माना जाता है तो चेतावनी, मैच फीस में कटौती और एक डीमेरिट प्वाइंट मिल सकता है. वहीं गंभीरता बढ़ने पर लेवल-2 के तहत अधिक जुर्माना और मैच प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: ‘हम ट्रम्प के गुलाम नहीं’, इजराइल ने ईरान और अमेरिका शांति समझौता मानने से किया इनकार



