Monday, June 8, 2026
HomeLatest Newsट्रंप की चेतावनी, नेतन्याहू का पलटवार बिगाड़ सकता है खेल, शांति समझौते...

ट्रंप की चेतावनी, नेतन्याहू का पलटवार बिगाड़ सकता है खेल, शांति समझौते को बताया बेहद नजदीक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू से ईरान के मिसाइल हमलों का जवाब न देने की अपील की है। ट्रंप का कहना है कि जवाबी कार्रवाई से तीन महीने से जारी संघर्ष खत्म करने के लिए चल रही शांति वार्ता पटरी से उतर सकती है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौता बेहद करीब है तथा सभी पक्षों से बातचीत की मेज पर लौटने का आग्रह किया।

Middle East Peace Deal : वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) से ईरान के हालिया मिसाइल हमलों के जवाब में सैन्य कार्रवाई से बचने की अपील की है। ट्रंप ने कहा कि इस समय किसी भी जवाबी हमले से पिछले तीन महीनों से जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए चल रही शांति वार्ता प्रभावित हो सकती है। अमेरिकी मीडिया आउटलेट ‘एक्सियोस’ ने अपनी खबर में कहा कि रविवार को ईरान द्वारा इजराइल पर मिसाइलें दागे जाने के बाद, ट्रंप ने नेतन्याहू से बात की ताकि दोनों देशों के बीच नए सिरे से तनाव पैदा होने से शांति समझौते पर असर न पड़े। ट्रंप ने ईरान से भी बातचीत की मेज पर लौटने का आग्रह किया।

ट्रंप ने दी नेतन्याहू को चेतावनी

ट्रंप ने ‘फॉक्स न्यूज’ से कहा, हम समझौते के बेहद करीब हैं। मेरा मानना ​​है कि इस सप्ताह सोमवार, मंगलवार या बुधवार को समझौता हो जाएगा। इस बीच यह घटना हो गई। ट्रंप ने ईरान द्वारा इजराइल पर किए गए हमलों का जिक्र करते हुए कहा, आपने अपनी मिसाइलें दाग दीं, बस बहुत हो गया। बातचीत की मेज पर वापस आइए और समझौता कीजिए। ट्रंप ने ‘एक्सियोस’ से कहा, ईरान के हमलों से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। उम्मीद है कि इजराइल जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘अगर बिबी ने पलटवार किया, तो हालात वैसे ही होते जाएंगे जैसे पिछले 47 सालों या पिछले 3000 सालों से हैं।

ईरान पर हमला न करें नेतन्याहू, समझौता बेहद करीब : ट्रंप

ट्रंप ने दोहराया कि वाशिंगटन समझौते के करीब है और चेतावनी दी कि तनाव बढ़ने से शांति के प्रयास विफल हो सकते हैं। ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ जो भी समझौता करेगा, उसे नेतन्याहू को स्वीकार करना ही पड़ेगा। ट्रंप ने नेतन्याहू के बारे में कहा, ‘‘उनके पास कोई विकल्प नहीं होगा।’’ यह साक्षात्कार ऐसे समय प्रकाशित हुआ जब ईरान ने अप्रैल में युद्धविराम लागू होने के बाद पहली बार इजराइल पर मिसाइलें दागीं।

ट्रंप ने रविवार को लेबनान की राजधानी बेरूत पर इजराइल के हमलों की भी आलोचना की और कहा कि वह इससे ‘‘खुश नहीं हैं’’। ‘एक्सियोस’ ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि ट्रंप ने फोन पर नेतन्याहू से कहा कि वह कुछ समय के लिए रुकें क्योंकि समझौता होने ही वाला है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image