Sunday, June 7, 2026
HomeLatest Newsडेब्यू टेस्ट में छाए मानव सुथार, पहले ही ओवर में चटकाया विकेट,...

डेब्यू टेस्ट में छाए मानव सुथार, पहले ही ओवर में चटकाया विकेट, चंडीगढ़ टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत

IND vs AFG Test: अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर टेस्ट में भारत ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15.5 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट झटके। दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान ने 113 रन रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे ।

IND vs AFG Test: मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी तरह से शिकंजा कस लिया. दिन का खेल समाप्त होने तक अफगानिस्तान की टीम ने 113 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे. इसमें सबसे बड़ा योगदान डेब्यू कर रहे मानव सुथार का रहा, जिन्होंने 15.5 ओवर में मात्र 21 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए.

भारत ने खड़ा किया रनों का पहाड़

इससे पहले भारत ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की. टीम की ओर से ऋषभ पंत ने 81 रन की आकर्षक पारी खेली, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन बनाकर निचले क्रम को मजबूती प्रदान की. सुंदर और मानव सुथार के बीच सातवें विकेट के लिए 54 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, जिससे भारत 500 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहा. पहले दिन के शतकवीर कप्तान शुभमन गिल ने 126 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 100 और साई सुदर्शन ने 81 रन का योगदान दिया.

मानव सुथार ने की कमाल की गेंदबाजी

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई. सुथार ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया. उन्होंने फ्लाइट, टर्न और उछाल का बेहतरीन मिश्रण दिखाते हुए अफगान बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया. उनका पहला टेस्ट विकेट अब्दुल मलिक के रूप में मिला, जबकि रहमानुल्लाह गुरबाज और अफसर जजई भी उनकी फिरकी का शिकार बने.

जीत की ओर बढ़ रही टीम इंडिया

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी युवा स्पिनर पर पूरा भरोसा दिखाया और उन्हें लंबे स्पेल में गेंदबाजी का मौका दिया. सुथार ने कप्तान के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरते हुए मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया. प्रसिद्ध कृष्णा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट हासिल किए. भारत की मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन को देखते हुए टीम इस मुकाबले में जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, दीपके बोले-‘धर्मेंद्र प्रधान 7 दिनों में इस्तीफा दें, नहीं तो होगा देशव्यापी आंदोलन’


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image