Monday, November 16, 2026
HomeUser Interest CategoryPoliticsराजस्थान के दो डिस्कॉम मुनाफे में आए, अजमेर को ₹1,875 करोड़ और...

राजस्थान के दो डिस्कॉम मुनाफे में आए, अजमेर को ₹1,875 करोड़ और जयपुर को ₹931 करोड़ का लाभ

राजस्थान के जयपुर और अजमेर विद्युत वितरण निगम घाटे से उभरकर मुनाफे में आ गए हैं।

जयपुर। राजस्थान के जयपुर और अजमेर विद्युत वितरण निगम घाटे से उभरकर मुनाफे में आ गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के अनुसार अजमेर डिस्कॉम ने 1,875.82 करोड़ रुपये और जयपुर डिस्कॉम ने 931 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ऊर्जा क्षेत्र में किए गए सुधारों का परिणाम बताया।

राठौड़ ने दावा किया कि पिछले 34 महीनों में राजस्थान में 29 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता स्थापित की गई है और प्रदेश सौर ऊर्जा स्थापना एवं अक्षय ऊर्जा उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है। वहीं, बिजली कंपनियों के संचयी घाटे में करीब 8,725 करोड़ रुपये की कमी आई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 28 जिलों में किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है, जिससे उन्हें राहत मिलने के साथ सालाना 1,246 करोड़ रुपये की बचत हुई है। बिजली चोरी और छीजत पर नियंत्रण से एटीएंडसी लॉस भी 21.81 प्रतिशत से घटकर 12.84 प्रतिशत रह गया है।

राठौड़ ने कहा कि बिजली संसाधनों के बेहतर उपयोग से प्रदेश में करीब 2,000 करोड़ रुपये की बिजली का विक्रय भी किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर जोर देते हुए ऊर्जा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image