Thursday, May 28, 2026
HomeLatest Newsस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका और ईरान ने एक दूसरे पर दागी...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका और ईरान ने एक दूसरे पर दागी मिसाइलें, तेहरान का US के जहाजों पर हमले का दावा

Iran US War: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका और Iran के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरानी मिसाइलों और ड्रोन से अमेरिकी युद्धपोतों पर हमला हुआ, जिसे अमेरिकी सेना ने नाकाम कर दिया। वहीं IRGC ने अमेरिकी जहाजों को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया।

Iran US War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव एक बार फिर नये टकराव के रूप में सामने आया है. सीजफायर जैसी स्थिति के बावजूद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दोनों देशों की नौसेनाएं आमने-सामने आ गईं और एक-दूसरे पर हमले के दावे किए गए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि जब अमेरिकी नौसेना के तीन विध्वंसक युद्धपोत होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे थे, तब ईरानी बलों ने उन पर हमला किया.

ट्रंप ने किया ईरानी ड्रोन, मिसाइल मार गिराने का दावा

ट्रंप के अनुसार, ईरानी मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया, अमेरिकी जहाजों को कोई नुकसान नहीं हुआ, जवाबी कार्रवाई में ईरानी नौकाओं को भारी नुकसान पहुंचा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा कि अमेरिकी युद्धपोत “बहुत सफल तरीके से” इस क्षेत्र से बाहर निकल गए.

ईरान का अलग दावा

दूसरी ओर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि अमेरिका ने दक्षिणी ईरान के जास्क बंदरगाह के पास एक ईरानी तेल टैंकर को निशाना बनाया था, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई. ईरान के अनुसार, एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइलें, क्रूज मिसाइलें, आत्मघाती ड्रोन का इस्तेमाल कर अमेरिकी जहाजों पर हमला किया गया और उन्हें “भारी नुकसान” पहुंचा.

ईरान में कई जगह धमाके की खबर

सक्रिय युद्ध जैसी स्थिति सिर्फ होर्मुज में देखने को नहीं मिली है. ईरान की अर्ध-सरकारी फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बंदर अब्बास, केशम द्वीप, तेहरान के आसपास धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है.

वैश्विक चिंता बढ़ी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है. वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है. ऐसे में यहां किसी भी सैन्य टकराव का असर सीधे अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image