Wednesday, June 17, 2026
HomeLatest News'भारतीय नाविकों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण', डोनाल्ड ट्रंप से बोले पीएम मोदी

‘भारतीय नाविकों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण’, डोनाल्ड ट्रंप से बोले पीएम मोदी

G7 Summit Trump Modi Meeting: फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित 52वें जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम मुलाकात हुई. दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति, समुद्री सुरक्षा और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ रहे प्रभावों पर चर्चा की.

नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने समुद्री मार्गों में भारतीय नागरिकों और व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि समुद्र में भारतीयों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है और उन्हें उम्मीद है कि ईरान के साथ होने वाले किसी भी संभावित समझौते में भारतीय नागरिकों और जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का खुला रहना बेहद जरूरी’

मोदी ने यह भी कहा कि वैश्विक व्यापार के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का खुला रहना आवश्यक है. उनके अनुसार, इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग के बाधित होने से ऊर्जा, खाद्य और उर्वरक आपूर्ति पर व्यापक असर पड़ता है.

‘पीएम मोदी देखने में शांत लेकिन वार्ता में बेहद सख्त’

ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उनके साथ अपने अच्छे संबंधों का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देखने में शांत लेकिन वार्ता में बेहद सख्त हैं. हम बहुत जल्द भारत के साथ ट्रेड डील फाइनल करने वाले हैं. मैं भविष्य में कभी भारत भी जाऊंगा. मैं भारत का बहुत सम्मान करता हूं.’

ट्रम्प ने की मोदी की तारीफ

इससे पहले जी-7 के वर्किंग लंच सत्र के दौरान राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना की. उन्होंने कहा कि मोदी एक शांत, संतुलित और प्रभावशाली नेता हैं. लेकिन मैं मोदी की तरह नहीं हूं.’

आई एम द बॉस’ कहकर किया मजाक

समिट के वर्किंग सेशन में एक दिलचस्प पल भी देखने को मिला. रिपोर्टों के अनुसार ट्रम्प निर्धारित समय से कुछ देर बाद पहुंचे. जब सभी नेताओं की नजरें उनकी ओर थीं, तब उन्होंने मुस्कुराते हुए मजाक में कहा, ‘आई एम द बॉसट उनके इस बयान पर वहां मौजूद नेता हंसने लगे.

14 देशों के नेता हुए शामिल

52वें जी-7 शिखर सम्मेलन में दुनिया के 14 देशों के शीर्ष नेता भाग ले रहे हैं. सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जलवायु परिवर्तन और भू-राजनीतिक चुनौतियों जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है. प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत की वैश्विक कूटनीतिक भूमिका को मजबूत करने के साथ-साथ ग्लोबल साउथ की चिंताओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया ने 400 से ज्यादा रन जड़कर बना दिया ये रिकॉर्ड, इंग्लैंड को छोड़ा पीछे, साउथ अफ्रीका की बराबरी की


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image