Wednesday, June 17, 2026
HomeLatest Newsटीम इंडिया ने 400 से ज्यादा रन जड़कर बना दिया ये रिकॉर्ड,...

टीम इंडिया ने 400 से ज्यादा रन जड़कर बना दिया ये रिकॉर्ड, इंग्लैंड को छोड़ा पीछे, साउथ अफ्रीका की बराबरी की

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने 50 ओवर में 402 रन बनाकर इतिहास रच दिया। इस स्कोर के साथ भारत ने वनडे क्रिकेट में 8वीं बार 400+ रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया और साउथ अफ्रीका की बराबरी कर ली, जबकि इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया।

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया. कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने 50 ओवर में 402 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

लखनऊ में खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 154 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 125 रनों की शानदार पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने अफगानिस्तान के गेंदबाज बेबस नजर आए।

वनडे क्रिकेट में भारत का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

402 रन का स्कोर बनाते ही भारत ने वनडे क्रिकेट में 400 या उससे अधिक रन बनाने का कारनामा 8वीं बार कर दिखाया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने इस मामले में इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया और साउथ अफ्रीका टीम की बराबरी कर ली, जिसने भी वनडे इतिहास में 8 बार 400+ स्कोर बनाया है.

भारत की खराब रही शुरुआत

इस मैच में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. यशस्वी जायसवाल केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. पारी की शुरुआत करने उतरे रोहित शर्मा ने अपने पुराने अंदाज की झलक दिखाई. उन्होंने कुछ अच्छे शॉर्ट्स लगाकर 48 रन बनाए. लेकिन राशिद खान की गुगली ने उन्हें चकमा खा गए और आउट हो गए. गिल और किशन ने इसके बाद पारी को संभाला. दोनों ने सटीक और बेहतरीन स्ट्रोक खेले जिससे मुश्किल हालात के बावजूद बल्लेबाजी बहुत आसान लग रही थी.

गिल और ईशान ने जड़े शतक

गिल ने बिलाल सामी पर शानदार ड्राइव से चौका लगाते हुए 77 गेंद में अपना 9वां एकदिवसीय शतक पूरा किया जो कप्तान के रूप में उनका पहला शतक है. किशन ने भी इसी ओवर में लगातार तीन चौकों के साथ 71 गेंद में अपना दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने पिछला शतक दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरे शतक के रूप में बनाया था.

भारत ने आखिरी 10 ओवर में 7 विकेट गंवा दिए

किशन ने अपना दूसरा अर्धशतक सिर्फ 19 गेंद में पूरा किया. वह 37वें ओवर में खरोटे (76 रन पर चार विकेट) की गेंद पर लगातार दो छक्कों के बाद अगली गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में स्थानापन्न खिलाड़ी इकराम अलीखिल को कैच दे बैठे. भारत ने आखिरी 10 ओवर में 7 विकेट गंवा दिए. लेकिन तब तक टीम 400 के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी थी. अफगानिस्तान की ओर से स्पिनर नांगेयालिया खारोटी ने 4 विकेट चटकाए, जबकि राशिद खान को 3 सफलताएं मिलीं.

ये भी पढ़ें: Tata Punch EV को टक्कर देने आई Citroen e-C3X, जानें कीमत और फीचर्स


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image