Citroen e-C3X Launch: सिट्रोएन इंडिया ने अपनी इलेक्ट्रिक कार Citroen e-C3X के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 10.25 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है. कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार पर BaaS प्लान भी दे रही है. जिससे कार की कीमत घटकर 6.89 लाख रह जाती है. बैटरी के लिए आप 2.69 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से EMI पे कर सकते हैं. कंपनी ने इस कार के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है. इसे सिट्रोएन डीलरशिप पर जाकर या कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुक किया जा सकता है.
Citroen e-C3X का Exterior
Citroen e-C3X में LED हेडलाइट्स दी गई हैं, साथ ही LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ सिग्नेचर स्प्लिट-हेडलाइट डिज़ाइन को बरकरार रखा गया है. सिट्रोएन ने नए 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और ऑटो-फोल्डिंग ORVMs भी दिए गए हैं. यह ईवी ब्लैक बॉडी क्लैडिंग, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, एलईडी टेल-लैंप और फ्रंट फॉग लैंप के साथ आती है, जो इसके क्रॉसओवर से प्रेरित स्टाइल को बरकरार रखती है. ये कार पोलर व्हाइट, स्टील ग्रे, कॉस्मो ब्लू, पर्ल नेरा ब्लैक, गार्नेट रेड और डीप फॉरेस्ट ग्रीन समेत कुल 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन में आती है.
Citroen e-C3X का Interior
नई e-C3X में सफेद और नीले रंग की डुअल-टोन अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, अपडेटेड 7 इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, वायरलेस मोबाइल चार्जर, सिट्रोएन कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी 2.0 और 6 एयरबैग मिलते हैं. इसके अलावा, इसमें इलेक्ट्रोक्रोमिक IRVM, डुअल डैशकैम सेटअप और जेबीएल का म्यूजिक सिस्टम भी मिलता है.

Citroen e-C3X का सेफ्टी फीचर्स
नई e-C3X में सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो कार में 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, स्पीड-सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक, हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम और लेन डिपार्चर वार्निंग (एलडीडब्ल्यू), फ्रंट व्हीकल डिस्टेंस अलर्ट (एफवीडीए) और पैडेस्ट्रियल वार्निंग जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं.

Citroen e-C3X की बैटरी विकल्प और रेंज
eC3X में वही 29.2kWh बैटरी पैक और फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो 57bhp और 143Nm का आउटपुट देती है. सिट्रोएन का दावा है यह कार एक बार चार्ज करने पर 320km तक की रेंज दे सकती है. डीसी फास्ट चार्जर का उपयोग करके, बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक 57 मिनट में चार्ज किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: TMC में बंटवारे पर अपना पक्ष रखेंगे अभिषेक बनर्जी, स्पीकर ओम बिरला ने इस तारीख को बुलाया



