Hamirpur Bridge Collapse: यूपी के हमीरपुर में आंधी-तूफान का कहर देखने को मिला है. जहां निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया. जिससे मलबे में दबने से 6 मजदूरों की मौत हो गई. अभी भी कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू जारी है.
#WATCH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश: भीषण तूफ़ान के कारण निर्माणाधीन पुल ढहा। पाँच मज़दूरों की मौत, कई अन्य के फंसे होने की आशंका। pic.twitter.com/ShLd1EeIOU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2026
हादसे को लेकर ASP ने क्या बताया ?
हादसे को लेकर ASP हमीरपुर अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि कल रात करीब 2 बजे हमें सूचना मिली कि एक स्लैब गिर गया है और उसके नीचे कुछ लोग फंस गए हैं. सूचना मिलते ही हम तुरंत मौके पर पहुंच गए. SDRF की टीम यहां मौजूद है और बचाव अभियान जारी है. हमने 5 शवों को बाहर निकाल लिया है और उनकी पहचान कर ली है.’
ASP हमीरपुर अरविंद कुमार वर्मा ने कहा, “कल रात करीब 2 बजे हमें सूचना मिली कि एक स्लैब गिर गया है और उसके नीचे कुछ लोग फंस गए हैं। सूचना मिलते ही हम तुरंत मौके पर पहुंच गए। SDRF की टीम यहां मौजूद है और बचाव अभियान जारी है। हमने 5 शवों को बाहर निकाल लिया है और उनकी पहचान कर ली है।” pic.twitter.com/dQzIQMAMSq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2026
बेतवा नदी पर बन रहा था पुल
जानकारी के अनुसार, पुल का निर्माण बेतवा नदी पर चल रहा था. हादसे के समय पुल के नीचे कई मजदूर सो रहे थे जो इसके बड़े हिस्से के ढहने के कारण मलबे में दब गए. मृतकों में बांदा और हमीरपुर जनपद के मजदूर हैं. हादसे के कारणों की जांच के लिए तकनीकी टीम को भी मौक पर बुलाया गया है. जो यह पता लगाएगी कि क्या पुल की गुणवत्ता में कोई कमी थी या उसके ढहने के पीछे कोई दूसरी वजह है.
हादसे पर सीएम योगी ने लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर की दुखद घटना का तत्काल संज्ञान लिया. उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि दुर्घटना स्थल पर तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जाए और राहत तथा बचाव कार्यों में तेज़ी लाई जाए. उन्होंने SDRF के साथ समन्वय स्थापित करते हुए राहत और बचाव कार्यों को और अधिक तेज़ करने के निर्देश भी जारी किए हैं. साथ ही अधिकारियों को कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए की घायलों को उचित चिकित्सा उपचार मिले. उन्होंने मृतकों के परिवारों को उचित मुआवज़ा प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं. मृतकों के परिवारों से सीधे संपर्क स्थापित कर और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाए.’
उत्तर प्रदेश CMO का कहना है कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर की दुखद घटना का तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि दुर्घटना स्थल पर तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जाए और राहत तथा बचाव कार्यों में तेज़ी लाई जाए। उन्होंने SDRF के साथ समन्वय स्थापित करते हुए राहत और… https://t.co/yAR9XDbjsE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2026



