Friday, May 29, 2026
HomeLatest Newsसहकारिता मंत्री गौतम दक की बढ़ी मुश्किलें, पुलिसकर्मी से गाली-गलौज मामले में...

सहकारिता मंत्री गौतम दक की बढ़ी मुश्किलें, पुलिसकर्मी से गाली-गलौज मामले में FIR दर्ज

Gautam Dak FIR: राजस्थान के सहकारिता मंत्री गौतम दक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चित्तौड़गढ़ के डूंगला थाना प्रभारी शैतान सिंह की शिकायत पर मंत्री के खिलाफ पुलिसकर्मियों से कथित गाली-गलौज, धमकाने और राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में FIR दर्ज की गई है।

Gautam Dak FIR: राजस्थान सरकार में सहकारिता मंत्री गौतम दक की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं. उनके खिलाफ पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौज और धमकाने का मामला दर्ज हुआ है. चित्तौड़गढ़ के डूंगला थाना प्रभारी शैतान सिंह ने मंत्री के खिलाफ यह मामला दर्ज कराया है. अधिकारियों ने बताया कि मंत्री के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132 (राजकार्य में बाधा), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 352 (जानबूझकर अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

वायरल ऑडियो पर क्या बोले मंत्री ?

मामले का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें इस ऑडियो में कथित तौर पर मंत्री को एक पुलिसकर्मी से गाली-गलौज करते सुना जा सकता है. वहीं, मंत्री ने एक वीडियो बयान जारी कर दावा किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे इस ऑडियो से उनका कोई लेना-देना नहीं है.

क्या है पूरा मामला ?

एफआईआर के मुताबिक, यह घटना सोमवार की है जब वह पुलिस थाने में मौजूद थे और मंत्री ने उन्हें फोन कर बाहर बुलाया. थाना प्रभारी ने दावा किया कि मंत्री ने उनसे 2 कांस्टेबल विष्णु कुमार व लक्ष्मीनारायण के बारे में पूछा और उन्हें बुलाने को कहा जब दोनों कांस्टेबल वहां पहुंचे तो मंत्री ने कथित तौर पर उन्हें अपशब्द कहना शुरू कर दिया और लोगों के सामने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया. साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि मंत्री ने मारपीट करने की कोशिश भी की.

थाना प्रभारी का आरोप है कि दक ने लक्ष्मीनारायण के बड़ी सादड़ी थाने से हुए पिछले तबादले का हवाला देकर पुलिसकर्मियों को धमकाया. मंत्री इस बात से नाराज थे कि उनके एक कथित परिचित धनराज को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image