Thursday, May 28, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान में कानून-व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर लगाया...

राजस्थान में कानून-व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, महिलाओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा खतरे में है तथा कानून-व्यवस्था “वेंटिलेटर पर” पहुंच चुकी है। गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से अपराध बढ़ने और महिला सुरक्षा को लेकर जवाब मांगा।

Ashok Gehlot Attacks the Bhajanlal Government : जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह “वेंटिलेटर” पर पहुंच चुकी है। गहलोत के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर सियासी बहस तेज हो गई है। उन्होंने मौजूदा सरकार पर अपराध नियंत्रण में नाकामी का संकेत देते हुए तीखा हमला बोला।

गहलोत ने बोला भजनलाल सरकार पर हमला

गहलोत ने महिला अपराध से जुड़ी विभिन्न घटनाओं का हवाला देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि राजस्थान में कानून-व्यवस्था “वेंटिलेटर पर है” और सरकार “कुंभकर्णी नींद” में है। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के 2024 के आंकड़ों के अनुसार देश में दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान शीर्ष पर है, और वर्तमान में जमीनी हालात और भी अधिक चिंताजनक हो गए हैं।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि जयपुर, दौसा, अलवर और बांसवाड़ा सहित प्रदेश के किसी भी हिस्से में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चियों के अपहरण की घटनाएं हो रही हैं और पीड़ितों पर कथित रूप से समझौते का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे वे आत्महत्या तक करने को मजबूर हो रही हैं।

गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सवाल करते हुए कहा, ‘‘ क्या भाजपा सरकार में अपराधियों का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है? रक्षक ही भक्षक क्यों बन रहे हैं? मुख्यमंत्री जी, विज्ञापनों और राजनीतिक जोड़-तोड़ से बाहर निकलिए। राजस्थान की जनता को जवाब दीजिए हमारी बेटियां असुरक्षित हैं, इसके लिए ‘किसकी जिम्मेदारी’ है?’’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image