Tuesday, May 19, 2026
HomeLatest Newsरणथम्भौर बाघ अभयारण्य से दो बाघिन गायब, 17 दिनों से नहीं मिला...

रणथम्भौर बाघ अभयारण्य से दो बाघिन गायब, 17 दिनों से नहीं मिला कोई सुराग, वन विभाग में बढ़ी चिंता

राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क से दो बाघिनों के लापता होने की खबर ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बाघिन माही (आरबीटी-2504) और आरबीटी-2510 पिछले 17 दिनों से कैमरा ट्रैप में नजर नहीं आई हैं। वन विभाग ने उनकी तलाश के लिए सात टीमें तैनात की हैं और 100 से ज्यादा कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्रीय संघर्ष और जंगल में लगातार मूवमेंट के चलते दोनों बाघिनों की तलाश तेज कर दी गई है।

Ranthambore Tigress Missing News : जयपुर। राजस्थान के रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान से दो बाघिनों के लापता होने की खबर ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। अधिकारियों के अनुसार बाघिन माही (आरबीटी-2504) और आरबीटी-2510 पिछले कई दिनों से नजर नहीं आ रही हैं। दोनों बाघिनें करीब 17 दिनों से कैमरा ट्रैप में भी दिखाई नहीं दी हैं, जिसके बाद वन विभाग ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। रणथम्भौर बाघ अभयारण्य के उप वन संरक्षक मानस सिंह ने बताया कि ये बाघिनें करीब 17 दिन से ‘कैमरा ट्रेप’ में नजर नहीं आईं हैं। उन्होंने कहा कि दोनों बाघिनों की तलाश में सात टीम जुटीं हुई हैं तथा सौ से अधिक कैमरा ट्रेप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि माही (आरबीटी-2504) और उसकी मां बाघिन रिद्धि (टी-124) के बीच कई बार क्षेत्र (टेरिटोरियल) को लेकर संघर्ष हो चुका है तथा तीन मई को भी उनके बीच ऐसा संघर्ष हुआ था।

सिंह ने बताया कि इसके बाद से माही नजर नहीं आ रही है तथा पहले भी वह ऐसी लड़ाई में घायल हो चुकी है। उन्होंने बताया, माही को आखिरी बार दो मई को देखा गया था। यह बाघिन युवा है और अपना अलग क्षेत्र बनाने की कोशिश कर रही थी। इसका आवागमन जोगी महल, राजबाग, मालिक तालाब में रहता है, लेकिन पिछले लगभग 17 दिन से वह कहीं दिखाई नहीं दी है।

सिंह ने बताया, बाघिन सुल्ताना (टी-107) की बेटी आरबीटी-2510 भी लंबे समय से नजरों से ओझल है। यह बाघिन अमरेश्वर, मिर्जा घाटी और फलोदी क्षेत्र में विचरण करती है। अक्सर वह बाघ 2407 के साथ देखी जा रही थी। हाल में दोनों का आवागमन झूमर बावड़ी क्षेत्र देखा गया था, लेकिन पिछले कई दिनों से इसकी कोई हलचल का पता नहीं चल रहा है।

उप वन संरक्षक ने बताया दोनों बाघिनों की तलाश के लिए सात टीम का गठन किया गया है, जो रणथम्भौर के जंगल क्षेत्र में लगातार पैदल पेट्रोलिंग कर रही हैं ताकि पैरों के निशान और हलचल के संकेत मिल सकें। उन्होंने कहा कि फोटो ट्रैप कैमरों की संख्या बढ़ाकर करीब 100 कर दी गई है, उम्मीद है कि जल्द ही दोनों लापता बाघिनों का पता लगा लिया जाएगा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular