Tuesday, May 19, 2026
HomeIndiaट्विशा के पति समर्थ के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, शरीर पर चोट...

ट्विशा के पति समर्थ के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, शरीर पर चोट के निशान, परिवार बोला- ये आत्महत्या नहीं!

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने उनके पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। पुलिस ने पासपोर्ट जब्त कराने के लिए भी कार्रवाई शुरू की है और उनकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

Twisha Sharma Case: भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस ने मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है. साथ ही उसका पासपोर्ट जब्त कराने के लिए पासपोर्ट ऑफिस को एक लेटर भी भेजा गया है. इससे पहले पुलिस उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर चुकी है. पुलिस की छह टीमें लगातार समर्थ सिंह की तलाश में जुटी हुई हैं.

दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर अड़ा ट्विशा का परिवार

दूसरी तरफ ट्विशा के परिजन लगातार शव लेने से इनकार कर रहे हैं. परिवार की मांग है कि दिल्ली स्थित (एम्स) में दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाए. उनका आरोप है कि ट्विशा के शरीर पर चोट और संघर्ष के निशान हैं, जिससे उन्हें आत्महत्या की थ्योरी और पुलिस जांच पर संदेह है.

ट्विशा के पिता और भाई ने क्या कहा ?

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा और भाई हर्षित शर्मा ने कहा है कि ट्विशा के सिर में क्लॉटिंग के निशान मिले हैं. उन्होंने कहा कि शरीर पर कई चोटों के निशान दिखाई दिए, बावजूद इसके पुलिस मामले को आत्महत्या के एंगल से देख रही है. इसी वजह से परिवार दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहा है.

ट्विशा के परिवार के सास पर गंभीर आरोप

मामले में नया मोड़ तब आया जब ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह ने मीडिया के सामने कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने ट्विशा के माता-पिता पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कम उम्र में ही बेटी को ग्लैमर की दुनिया में धकेल दिया और उसकी पहचान का इस्तेमाल आर्थिक लाभ के लिए किया. उन्होंने यह भी कहा कि ट्विशा की मौत के बाद उनके परिजन सहानुभूति हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने माना कि यह घटना बेहद दुखद है और मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है.

दिसंबर 2025 में हुई थी ट्विशा की शादी

गौरतलब है कि ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल की छत पर फंदे से लटकी मिली थीं. उनकी शादी दिसंबर 2025 में समर्थ सिंह से हुई थी. ट्विशा के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या, दहेज मांगने और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में टेक्नोलॉजी और निवेश का नया गढ़ बनेगा राजस्थान, सेमीकंडक्टर क्लस्टर से खुलेंगे विकास के द्वार


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular