Friday, May 22, 2026
HomeLatest Newsटोंक के निवाई में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, बीएड डिपार्टमेंट HOD और...

टोंक के निवाई में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, बीएड डिपार्टमेंट HOD और प्रोफेसर रिश्वत लेते गिरफ्तार

Tonk ACB Action: ACB ने टोंक जिले के निवाई में डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी में कार्रवाई करते हुए बीएड विभाग की HOD मीनू मंगल और प्रोफेसर रमेश मीणा को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

Tonk ACB Action: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को राजस्थान के टोंक जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी विश्वविद्यालय के 2 शिक्षकों को कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय, निवाई में की गई. मामले में बीएड डिपार्टमेंट HOD मीनू मंगल और प्रोफेसर रमेश मीणा को गिरफ्तार किया गया है.

एब्सेंट सेटल करने के एवज में मांगी घूस

ACB के बयान के अनुसार, परिवादी छात्र ने शिकायत दी थी कि वह विश्वविद्यालय में बीएड का दो वर्षीय पाठ्यक्रम कर रहा है. छात्र का आरोप था कि दोनों शिक्षकों ने उसकी अनुपस्थिति (एब्सेंट) को सेटल करने, मुख्य परीक्षा में बैठाने और प्रवेश पत्र जारी करने के बदले 23 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी.

टीम ने जाल बिछाकर की कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया. जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की. शुक्रवार को आरोपी डॉ. मीनू मंगल ने अपने कार्यालय में छात्र से रिश्वत की रकम अपने सहयोगी रमेश चंद मीणा को दिलवाई. इसी दौरान ACB टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया. फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान हाईकोर्ट ने तय की पंचायत और निकाय चुनाव की तारीख, सरकार की चुनाव टालने की याचिका खारिज


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular