Thursday, June 11, 2026
HomeLatest Newsनये लुक, दमदार फीचर्स के साथ आ रही नई Tata Tiago Facelift,...

नये लुक, दमदार फीचर्स के साथ आ रही नई Tata Tiago Facelift, देखने को मिलेंगे ये 6 बड़े बदलाव

Tata Tiago Facelift: टाटा मोटर्स ने नई Tata Tiago और Tiago EV फेसलिफ्ट से पर्दा उठा दिया है। कंपनी इसे 28 मई 2026 को भारत में लॉन्च करेगी। नई टियागो में डिजाइन, फीचर्स के स्तर पर कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

Tata Tiago Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार टाटा टियागो के फेसलिफ्ट वर्जन से पर्दा उठा दिया है. इसी के साथ ही कंपनी ने भारत में कार की लॉन्च डेट का भी ऐलान कर दिया है. कंपनी टाटा टियागो (पेट्रोल/CNG)और टियागो ईवी(इलेक्ट्रिक वर्जन) को 28 मई 2026 को भारतीय बजार में लॉन्च करेगी. कंपनी ने इसका टीजर जारी कर फेसलिफ्ट वर्जन की झलक दिखाई है. वीडियो में बताया गया है कि कार में क्या-क्या बदलाव किए गए हैं. टियागो के तीसरे फेसलिफ्ट में बाहरी डिजाइन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. जो टीजर में साफ तौर पर नजर आते हैं. आइए आपको टियागो 2026 फेसलिफ्ट के 6 बड़े बदलावों के बारे में बताते हैं.

Tata Tiago Facelift: नई ग्रिल और एयर डैम

टियागो 2026 फेसलिफ्ट में नए डिजाइन किए गए रेडिएटर ग्रिल देखने को मिलती है. ऊपरी ग्रिल चमकदार काले रंग में है, जबकि निचला एयर डैम पहले से बड़ा और पूरी तरह से काले रंग का है, जो कार के फ्रंट लुक को नया और दमदार बनाता है. एक और महत्वपूर्ण बदलाव बंपर के दोनों ओर वर्टिकल एयर वेंट्स हैं, जो एयरोडायनामिक्स को बेहतर बनाते हैं.

Tata Tiago Facelift: नई लाइट्स

टियागो 2026 फेसलिफ्ट में लाइटिंग में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. हेडलैंप में आइब्रो-शेप वाले नए एलईडी DRLs और शार्प हेडलाइट्स दी गई हैं. फॉग लैंप्स को भी नया pixel-style डिजाइन दिया है, जिससे कार का फ्रंट काफी अलग नजर आता है. कार में पीछे की तरफ नया कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप दिए गए हैं.

Tata Tiago Facelift: नए डुअल टोन अलॉय व्हील्स

टियागो फेसलिफ्ट 2026 के साइड प्रोफाइल में सबसे बड़े बदलाव में नए डुअल टोन अलॉय व्हील्स के रूप में दिखाई देता है. जो नई टियागो को और ज्यादा स्टाइलिश लुक देता है. इसके अलावा व्हील्स में ब्लैक क्लैडिंग भी दी गई है.

Tata Tiago Facelift: टेलगेट और बम्पर

टियागो फेसलिफ्ट 2026 में पीछे की तरफ अपडेटेड टेलगेट मिलता है. नीचे की तरफ, इसमें नंबर प्लेट और बड़े वर्टिकल रिफ्लेक्टर के लिए ब्लैक एप्लिक के साथ एक नया बम्पर दिया गया है. कार के लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए शार्कफिन एंटीना और ब्लैक रूफ स्पॉयलर भी दिया गया है.

Tata Tiago Facelift: इंफोटेनमेंट सिस्टम

2026 टाटा टियागो फेसलिफ्ट के इंटीरियर में एक स्टैंडअलोन टचस्क्रीन सेंट्रल इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो इस हैचबैक में एक नया फीचर है. नए टू-स्पोक इल्यूमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील के साथ, इसके पुराने इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को भी पूरी तरह बदल दिया गया है.

Tata Tiago Facelift: 360 डिग्री कैमरा

इस हैचबैक में 360 डिग्री कैमरा होने की संभावना है. इसके अलावा, ओरिएंटल व्हील ड्राइव (ORVM) के निचले हिस्से में भी कैमरे लगे हैं. इससे निश्चित रूप से हैचबैक की सुरक्षा के साथ-साथ इसका लुक भी बेहतर होगा. इसके अलावा कार में 6 एयरबैग्स को standard तौर पर दिया जा सकता है.

    Tata Tiago Facelift की कीमत

    Tata Tiago EV फेसलिफ्ट को लेकर उम्मीद की जा रही है कि इसमें बड़ा बैटरी पैक, अपडेटेड फीचर्स और नया डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 8.5 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

    वहीं Tata Tiago के पेट्रोल (ICE) फेसलिफ्ट मॉडल में भी कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5 लाख रुपये के आसपास रह सकती है।

    ये भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी के X अकाउंट पर भारत में रोक, फाउंडर अभिजीत दीपके बोले- पहले हैक की कोशिश हुई


    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

    Premanshu Chaturvedi
    Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
    खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
    RELATED ARTICLES
    - Advertisment -
    Google search engine

    Most Popular

    × Popup Image