Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsEarthquake in Russia: रूस में आए भूकंप के तेज झटके,फिर फटा ज्वालामुखी,...

Earthquake in Russia: रूस में आए भूकंप के तेज झटके,फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 8 KM तक उठता दिखा गुबार

पेत्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की (रूस), रूस के सुदूर पूर्वी तट के निकट प्रशांत महासागर में रविवार तड़के एक प्रमुख नौसैन्य अड्डे के पास 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. बहरहाल, इस भूकंप के कारण जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की कोई प्रारंभिक सूचना नहीं मिली है. भूकंप के कारण सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया.

भूकंप का केंद्र पेत्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 63 मील पूर्व में था

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप सतह से 18 मील (29 किलोमीटर) की गहराई में आया और इसका केंद्र पेत्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से लगभग 63 मील (102 किलोमीटर) पूर्व में था. पेत्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की 1,81,000 से अधिक लोगों की आबादी वाला एक बंदरगाह शहर है, जो ज्वालामुखियों से घिरा हुआ है.

सुनामी को लेकर भी जारी की थी चेतावनी

होनोलुलु स्थित अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा के प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने शुरुआत में चेतावनी दी थी कि भूकंप के केंद्र से 300 मील (480 किलोमीटर) के दायरे में स्थित तटों पर सुनामी की खतरनाक लहरें उठ सकती हैं, लेकिन बाद में घोषणा की गई कि सुनामी का खतरा नहीं है. केंद्र ने कहा कि भूकंप स्थल के पास कुछ तटीय क्षेत्रों में समुद्र के जलस्तर में कई घंटों तक मामूली उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

भूकंप के तेज झटकों के बाद फटा ज्वालामुखी

भूकंप के तेज झटकों के बाद शिवलुच ज्वालामुखी फट गया है. समुद्र तल से 8 किलोमीटर ऊपर तक ज्वालामुखी से निकली राख देखी जा सकती है.शिवलुच ज्वालामुखी पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से लगभग 280 मील दूर स्थित है, जो एक तटीय शहर है. यह रूस के कामचटका में स्थित है. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से लगभग 55 मील दूर था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image