Friday, October 30, 2026
HomeLatest Newsब्राजील में अपना संचालन बंद करेगा एक्स, शीर्ष अदालत पर सेंसरशिप लागू...

ब्राजील में अपना संचालन बंद करेगा एक्स, शीर्ष अदालत पर सेंसरशिप लागू करने का लगाया आरोप, कंपनी ने कही ये बात

मेक्सिको सिटी, सोशल मीडिया मंच एक्स ने ब्राजील में अपना संचालन बंद करने की शनिवार को घोषणा की. कंपनी ने आरोप लगाया कि ब्राजीलियाई उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एलेक्जांद्रे डि मोरेज ने ‘सेंसरशिप’ से जुड़े आदेशों का अनुपालन न करने पर ब्राजील में एक्स के न्यायिक प्रतिनिधि को गिरफ्तार करने की चेतावनी दी है.

एक्स ने कही ये बात

एक्स ने कहा कि वह ब्राजील में अपने सभी शेष कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटा रहा है.हालांकि, कंपनी ने भरोसा दिलाया कि ब्राजील के लोगों के लिए साइट की सेवाएं जारी रहेंगी. एक्स ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह ब्राजील में संचालन बंद करने के बाद देश के लोगों को साइट की सेवाएं उपलब्ध कराना कैसे जारी रखेगा.

साल के शुरुआत में एक्स का हुआ था ये विवाद

साल की शुरुआत में एक्स पर अभिव्यक्ति की आजादी, धुर दक्षिणपंथी खातों और गलत सूचनाओं के प्रसार को लेकर कंपनी का न्यायमूर्ति डि मोरेज से मतभेद हुआ था. एक्स ने आरोप लगाया कि न्यायमूर्ति डि मोरेज का हालिया आदेश ‘सेंसरशिप’ के समान है.उसने एक्स संबंधी आदेश की एक प्रति भी साझा की.
उच्चतम न्यायालय के मीडिया कार्यालय ने मामले में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.उसने एक्स द्वारा साझा किए गए दस्तावेजों की प्रमाणिकता की भी पुष्टि नहीं की.

एलन मस्क के खिलाफ दिए थे जांच के आदेश

न्यायमूर्ति डि मोरेज ने अप्रैल में ‘एक्स’ पर मानहानिकारक फर्जी खबरों के प्रसार को लेकर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे.उन्होंने एक्स पर आपराधिक समूहों की कथित गतिविधियों, संभावित व्यवधानों और उकसावे वाले पोस्ट की जांच करने को भी कहा था.

न्यायमूर्ति डि मोरेज पर लग चुके ये आरोप

ब्राजील के दक्षिणपंथी दल न्यायमूर्ति डि मोरेज पर अभिव्यक्ति की आजादी पर लगाम कसने के लिए अपने पद का दुरुपयोग करने और राजनीतिक उत्पीड़न में शामिल होने का आरोप लगाते आए हैं.

जस्टिस डि मोरेज ने दिए है कई कठोर आदेश

न्यायमूर्ति डि मोरेज ने पिछले कुछ महीनों में ऐसे कई कठोर आदेश पारित किए हैं, जिन्हें वह लोकतंत्र की रक्षा के लिए जरूरी मानते हैं. इनमें पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच से लेकर उनके धुर दक्षिणपंथी सहयोगियों के सोशल मीडिया खातों पर प्रतिबंध लगाना और 8 जनवरी 2023 को सरकारी इमारतों पर धावा बोलने वाले समर्थकों की गिरफ्तारी का आदेश देना शामिल है.

डि मोरेज न्याय पर बड़ा कलंक : एलन मस्क

‘एक्स’ ने एक बयान में कहा, “डि मोरेज ने कानून या उचित प्रक्रिया का सम्मान करने के बजाय ब्राजील में हमारे कर्मचारियों को धमकाने का विकल्प चुना है.” वहीं, मस्क ने पोस्ट किया कि डि मोरेज “न्याय पर बड़ा कलंक हैं.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image