Wednesday, July 29, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessशेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत! सेंसेक्स 726 अंक उछला, निफ्टी 24,189 के...

शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत! सेंसेक्स 726 अंक उछला, निफ्टी 24,189 के पार

Stock Market Today: आईटी शेयरों, HDFC Bank में खरीदारी और FII की मजबूत लिवाली से शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 726 अंक उछला जबकि निफ्टी 24,189 के पार पहुंच गया। जानिए किन शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त और गिरावट रही।

Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार शुरुआत हुई.आईटी कंपनियों और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में मजबूत खरीदारी तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की ताजा लिवाली के दम पर बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी शुरुआती कारोबार में शानदार बढ़त के साथ खुले. सेंसेक्स 726.13 अंक की छलांग लगाकर 77,471.26 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 203.50 अंक की बढ़त के साथ 24,189.05 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा और नुकसान

सेंसेक्स की 30 प्रमुख कंपनियों में इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो ,हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS),टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे. वहीं, इंटरग्लोब एविएशन, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

एशियाई बाजारों का मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में कारोबार मिश्रित रहा. दक्षिण कोरिया का कॉस्पी करीब 7.85 प्रतिशत की गिरावट में कारोबार कर रहा था. जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट भी लाल निशान में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा. उधर, अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे, जिसका सकारात्मक असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला.

एफआईआई की खरीदारी से बढ़ा भरोसा

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को ₹755.33 करोड़ के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की. विदेशी निवेशकों की वापसी ने बाजार की धारणा को मजबूती दी है.

कच्चे तेल की कीमत स्थिर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 87.68 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना रहा. कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता भी निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: ड्रोन हमलों का करारा जवाब! अमेरिका और सऊदी सेना ने इराक में ईरान समर्थित पीएमएफ को बनाया निशाना, 8 की मौत


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image