Friday, November 13, 2026
HomeNational NewsStock Market Today: शेयर मार्केट तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 230 अंक...

Stock Market Today: शेयर मार्केट तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 230 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,200 के पार, अडानी ग्रुप के शेयरों में उछाल

मुंबई, स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 230 अंक के लाभ में रहा. मुख्य रूप से विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी निवेश के बीच अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार को समर्थन मिला.

Sensex और निफ्टी बढ़त के साथ बंद

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 230.02 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,234.08 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 507.09 अंक तक चढ़ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 80.40 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,274.90 अंक पर बंद हुआ.

इन कंपनियों के शेयर लाभ में रहे

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में अडानी पोर्ट्स छह प्रतिशत चढ़ा. इसके अलावा एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति और एक्सिस बैंक भी प्रमुख रूप से लाभ में रहे.

इन कंपनियों के शेयर रहे नुकसान में

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं.

अडानी ग्रुप के शेयर में रही तेजी

अडानी ग्रीन एनर्जी के बुधवार को बयान के बाद अडानी पावर, अडानी टोटल गैस, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस और अडानी ग्रीन एनर्जी में अच्छी तेजी रही.

एशियाई और यूरोपीय शेयर मार्केट का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुसान में रहे. यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में ज्यादातर में गिरावट का रुख रहा. अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त में रहे थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत चढ़कर 73.23 डॉलर प्रति बैरल रहा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image