Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 95...

Stock Market Today: मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 95 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी रही तेजी, इन शेयर में रहा उछाल

मुंबई, घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 95 अंक की बढ़त के साथ 80,329.08 अंक पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 48.15 अंक चढ़कर 24,323.05 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर में तेजी

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

टेक महिन्द्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और पावर ग्रिड के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई और यूरोपीय शेयर मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे. अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.68 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 7.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image