Eetha Release Date: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ (Eetha) की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. यह फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. खास बात यह है कि फिल्म महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी नृत्यांगना विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है. फिल्म में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका निभा रही हैं.उनके साथ रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.
#Xclusiv… DINESH VIJAN – LAXMAN UTEKAR REUNITE: SHRADDHA KAPOOR STARS IN 'EETHA' – RELEASE DATE LOCKED… Following the blockbuster success of #Chhaava, Dinesh Vijan and Laxman Utekar reunite for #Eetha – a bold and emotionally charged film that features #ShraddhaKapoor in a… pic.twitter.com/QkxnglsP0d
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 8, 2026
इस फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया गया है, जबकि निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है. इससे पहले उतेकर और निर्माता दिनेश विजान की जोड़ी ‘छावा’ जैसी सफल फिल्म दे चुकी है. ‘ईथा’ में श्रद्धा की अब तक की सबसे दमदार और बेहतरीन परफॉर्मेंस हैं. वो आखिरी बार ‘स्त्री 2’ में नजर आई थीं.
बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा मुकाबला
28 अगस्त को ‘ईथा’ का मुकाबला ‘वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ से होगा, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं.
कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर?
विठाबाई नारायणगांवकर महाराष्ट्र की लोक-नाट्य परंपरा की सबसे चर्चित कलाकारों में गिनी जाती हैं. उन्होंने लावणी और तमाशा कला को नई पहचान दिलाई. उनके शानदार योगदान के लिए उन्हें 1957 और 1990 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था. फिल्म ‘ईथा’ के जरिए दर्शकों को एक ऐसी कलाकार की प्रेरणादायक कहानी देखने को मिलेगी, जिसने लोककला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई. फिल्म में उनके मशहूर होने तक का सफर और जीवन संघर्ष को दिखाया जाएगा.
ये भी पढ़ें: ‘किरोड़ी मीणा पर उंगली उठाने वाले खुद अपने गिरेबान में झांके’, कांग्रेस के आरोपों पर मदन दिलावर का तीखा पलटवार



