Tuesday, June 9, 2026
HomeIndiaराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को करारा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन...

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को करारा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज

MP Rajya Sabha Chunav 2026: मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन शपथपत्र में लंबित मामले की जानकारी नहीं देने के कारण खारिज कर दिया गया।

MP Rajya Sabha Chunav 2026: मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले मंगलवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया. कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज कर दिया गया है. बीजेपी ने शपथपत्र में आपराधिक मामला छिपाने का आरोप लगाया था.

विधानसभा सूत्रों के अनुसार भाजपा उम्मीदवार महेश केवट ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी. आरोप लगाया गया कि नटराजन ने अपने खिलाफ तेलंगाना में लंबित एक मुकदमे का उल्लेख नामांकन के साथ जमा किए गए शपथपत्र में नहीं किया गया.

महेश केवट के वकील ने क्या कहा?

महेश केवट के वकील संकेत गुप्ता ने दावा किया कि नटराजन के खिलाफ तेलंगाना की एक अदालत में मामला लंबित है और उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार उम्मीदवारों को अपने खिलाफ सभी आपराधिक मामलों की जानकारी शपथपत्र में देना अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि इस जानकारी को जानबूझकर छिपाया गया, जिसके आधार पर निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन निरस्त कर दिया. भाजपा ने इसे “संवैधानिक प्रक्रिया के तहत हुई कार्रवाई” बताया है.

कांग्रेस आरोपों को बताया पूरी तरह गलत

कांग्रेस के मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने नामांकन रद्द किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. उनके अनुसार उन्हें केवल अदालत की ओर से कारण बताओ नोटिस मिला था, जिसका उल्लेख शपथपत्र में करना आवश्यक नहीं था. कांग्रेस का दावा है कि निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक केवल दर्ज मामलों की जानकारी देना जरूरी है, नोटिस मिलने की नहीं. पार्टी ने संकेत दिए हैं कि वह इस फैसले को चुनौती दे सकती है.

चुनावी समीकरण बदले

मध्यप्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान प्रभावी संख्या 229 है. भाजपा के पास 164 विधायक, कांग्रेस के पास 64 विधायक और राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के कारण एक सीट रिक्त है. श्योपुर जिले के विजयपुर से विधायक मुकेश मल्होत्रा के मतदान पर अदालत की रोक भी है. राज्यसभा की 3 सीटों के लिए 18 जून को मतदान होना है. जीत के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को 58 वोटों की आवश्यकता होगी.

भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार

भाजपा ने तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया था. नटराजन का नामांकन रद्द होने से राज्यसभा चुनाव का मुकाबला पूरी तरह बदल गया है और अब कांग्रेस के लिए तीसरी सीट पर दावा करना मुश्किल हो सकता है.

ये भी पढ़ें: ‘स्त्री 2’ के बाद ‘ईथा में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image