TMC Sayani Ghosh News: पश्चिम बंगाल की राजनीति में सियासी उठापटक का दौर जारी है. विधानसभा चुनाव में कारारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में लगातार बगावती सुर बुलंद हो रहे हैं. इसी बीच खबर आई है की TMC में बगावत करने वाले 20 बागी सांसदों में जाधवपुर लोकसभा सीट से सांसद सयानी घोष का नाम भी शामिल है. इसे ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
सयानी घोष बेबाक शैली के लिए जानी जाती हैं
सयानी घोष अपनी बेबाक शैली और आक्रामक राजनीतिक रुख के लिए जानी जाती हैं. कई मौकों पर उन्होंने विपक्षी नेताओं पर तीखे हमले किए हैं. पार्टी के भीतर युवा नेतृत्व के प्रमुख चेहरों में उनका नाम शामिल रहा है. राजनीति में आने से पहले वह फिल्म जगत से जुड़ी रही हैं, बांग्ला फिल्मों ने उन्हें पूरे बंगाल में पहचान दिलाई.
सयानी घोष ने वर्ष 2021 में उन्होंने औपचारिक रूप से तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा था. उसी वर्ष उन्होंने आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया और अभिषेक बनर्जी ने उन्हें TMC यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया.
TMC के 20 सांसद बागी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद TMC के 20 सांसदों के बागी होने की चर्चा है. बारासात से सांसद काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में एक बागी गुट का नेतृत्व कर रही हैं. इस गुट का दावा था कि पार्टी के 20 सांसद लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के समर्थन की घोषणा करेंगे. हालांकि अब तक बागी सांसदों की आधिकारिक सूची सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन कई नामों को लेकर अटकलें तेज हैं.
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी को एक और झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम CM हिमंता से मुलाकात कर बढ़ाई सियासी हलचल



