TMC MP Sushmita Dev Resigns: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं. पार्टी की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने बुधवार को सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. पूर्व कांग्रेस नेता और वर्तमान में टीएमसी की प्रमुख नेताओं में शामिल रहीं सुष्मिता देव का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब पार्टी में विधानसभा चुनाव में हार के बाद भारी असंतोष सामने आया है और नेता लगातार इस्तीफें दे रहे हैं.
सभापति से मुलाकात कर सौंपा इस्तीफा
सुष्मिता देव ने राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा. अपने पत्र में उन्होंने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया. साथ ही उन्होंने राज्यसभा के सभापति, उपसभापति और सचिवालय के अधिकारियों का कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया.
#WATCH दिल्ली: सुष्मिता देव ने TMC छोड़ने की पुष्टि की और कहा, "मैंने तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी है। TMC छोड़ने की एक लंबी कहानी है। मैं ऐसी स्थिति में नहीं रहना चाहती जहां मैं एक ही समय पर 2 नावों पर सवार रहूं। मैं ममता दीदी पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी।" pic.twitter.com/0XHykQJPxU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2026
एक सप्ताह में 2 राज्यसभा सांसदों का इस्तीफा
वह इस सप्ताह राज्यसभा छोड़ने वाली तृणमूल कांग्रेस की दूसरी सांसद हैं. इससे पहले वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर राय ने भी पार्टी और राज्यसभा दोनों से इस्तीफा देकर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी थी. लगातार हो रहे इस्तीफों ने TMC नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है और विपक्षी दल इसे पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष का संकेत मान रहे हैं.
TMC सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर इस्तीफ़ा दिया। pic.twitter.com/FGSNtJz45S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2026
BJP में शामिल होने की अटकलें
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, सुष्मिता देव के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से भी मुलाकात की है. हालांकि अभी तक न तो सुष्मिता देव और न ही भाजपा की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा की गई है. फिर भी राजनीतिक गलियारों में इस संभावित बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं.
TMC नेता सुष्मिता देव ने दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की। उन्होंने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। pic.twitter.com/L07zsLxApP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2026
TMC में विधानसभा से संसद तक बगावत
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस बगावत का सामना कर रही है. पार्टी के कई सांसदों ने एक अलग समूह बनाने और सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ जाने का फैसला किया है. तृणमूल कांग्रेस के 80 विधायकों में से अधिकतर सदस्यों ने पहले ही रिताब्रता बनर्जी के नेतृत्व में एक अलग समूह बना लिया जिन्हें राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना गया.
ये भी पढ़ें: पहले सोनिया और ममता की मुलाकात, अब राहुल गांधी से मिले अभिषेक बनर्जी, TMC के कांग्रेस में विलय की अटकलें तेज



