Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsRoad Accident : सवाई माधोपुर में दर्दनाक सड़क हादसा,कार को अज्ञात वाहन...

Road Accident : सवाई माधोपुर में दर्दनाक सड़क हादसा,कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,6 लोगों की मौत,2 घायल,गणेश मंदिर पूजा करने जा रहा था परिवार

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में रविवार को एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बनास नदी पुल के पास उस समय हुआ जब अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी.उसने बताया कि कार में सवार लोग सवाई माधोपुर के गणेश मंदिर में पूजा करने जा रहा था.

पुलिस ने दी यह जानकारी

बौंली थाने के उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने कहा, ‘अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए.उन्होंने बताया कि 2 घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान मनीष शर्मा एवं उसकी पत्नी अनीता, कैलाश शर्मा एवं उसकी पत्नी संतोष, सतीश शर्मा एवं उसकी पत्नी पूनम के रूप में हुई.घायलों की पहचान मनीष शर्मा के बच्चों मनन और दीपाली के रूप में की गई है.पुलिस ने बताया कि कार को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image