Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentबॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में हुस्न का जलवा, बी-टाउन हसीनाएं उतरी रैंप...

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में हुस्न का जलवा, बी-टाउन हसीनाएं उतरी रैंप पर, देखें तस्वीरें

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के दूसरे दिन एक से बढ़कर एक लुक में बी-टाउन हसीनाएं रैंप पर उतरती दिखीं। 03 मई से लेकर 05 मई तक चलने वाले तीन दिन के फैशन शो में बी हसीनाएं अपने हुस्न का जलवा बिखेरती हुई नजर आ रही हैं। शनाया कपूर, मृणाल ठाकुर, मलाइका अरोड़ा, अलाया एफ समेत कई सारी हसीनाओं ने बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में अपना जलवा दिखाया।

हर साल की तरह इस साल भी बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक का आगाज हो चुका है। अलाया एफ भी फैशन शो में अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आई। अलाया ने फैशन डिजाइनर ऋषि और विभूति की कलेक्शन के लिए रैंप पर वॉक किया। लुक की बात करें तो उन्होंने ब्रिजी मैक्सी ड्रेस वियर की। कलरफुल प्रिंटेड टॉप के साथ पैंट पहनी। उनके आउटफिट में स्ट्राइप्स भी लगे थे जो एक्ट्रेस को डिफ्रेंट लुक दे रही थी। लुक को सिंपल रखते हुए कानों में ईयररिंग्स और बालों को खुला छोड़ अलाया बेहद गॉर्जियस नजर आई। 

मलाइका अरोड़ा भी रैंप पर उतरी। उन्होंने डिजाइनर अर्चना कोचर की कलेक्शन के लिए रैंप पर वॉक किया। एक्ट्रेस ने सिल्वर व्हाइट कलर का लहंगा पहना। डीप क्लवीज ब्लाउड के साथ उन्होंने सितारों से जड़ा लहंगा पहना। हाथों में मैचिंग हैंडबैग बालों में पोनी बनाए माला बेहद प्यारी लगी। गले में सिंपल नेकलेस पहन एक्ट्रेस ने लुक कंप्लीट किया। मृणाल ठाकुर भी रैंप पर उतरी। उन्होंने डिजाइनर अनु पैल्लाकुरु की कलेक्शन के लिए रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। उनके लुक की बात करें तो हैवी वर्क पिंक लहंगे के साथ मृणाल ने गले में नेकलेस वियर किया। बालों को खुला छोड़ और हाथों में चूड़ियां पहन उनका लुक भी बेहद कमाल का लगा।  

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular