Friday, May 22, 2026
HomeLatest NewsHeavy Rain In Brazil : दक्षिणी ब्राजील में बारिश का कहर, 39...

Heavy Rain In Brazil : दक्षिणी ब्राजील में बारिश का कहर, 39 लोगों की मौत, 68 लापता, 24 हजार लोगों को छोड़ना पड़ा घर

साओ पाउलो,ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में भारी बारिश के कारण कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई और 68 अन्य लोग लापता हो गए.राज्य की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.ब्राजील में आई इस भीषण बाढ़ के कारण कई शहर तबाह हो गए और हजारों लोगों को अपने घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा.यह एक साल में चौथी ऐसी पर्यावरणीय आपदा है.इससे पहले 2023 में जुलाई, सितंबर और नवंबर में भी बाढ़ आई थी जिनमें कुल 75 लोग मारे गए थे.

ब्राजीलियाई भूवैज्ञानिक सेवा के अनुसार, राज्य में आई बाढ़ 1941 की ऐतिहासिक बाढ़ से भी भीषण है. एजेंसी ने कहा कि कुछ शहरों में जल स्तर तब तक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है जब से इसे दर्ज करना शुरू किया गया है.जलस्तर लगभग 150 साल पहले से दर्ज करना शुरू किया गया था.

Image Source : PTI

बाढ़ के चलते 39 लोगों की मौत, 68 लोग लापता

रक्षा एजेंसी के अनुसार, बाढ़ में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई और 68 अन्य लोग अब भी लापता हैं और 24,000 से अधिक लोगों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ा है.उसने बताया कि बाढ़ के कारण पूरे राज्य में विद्युत आपूर्ति, संचार सेवा और जल आपूर्ति बाधित हो गई है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular