Monday, May 18, 2026
HomeBiharसासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी...

सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी ट्रेन, बाल-बाल बचे यात्री

Bihar Train Fire Sasaram Station: सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को हादसे की वजह माना जा रहा है। दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और प्रभावित कोच को अलग कर दिया। हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। रेलवे प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

Bihar Train Fire Sasaram Station: बिहार के रोहतास में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन (53212) के एक जनरल कोच में अचानक आग लग गई. घटना सासाराम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर हुई, जहां ट्रेन रवाना होने से पहले खड़ी थी. जानकारी के अनुसार, इंजन से 5वें जनरल कोच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया.

कुछ देर में ही आग ने लिया भीषण रूप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोच से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में पूरा डिब्बा आग की लपटों में घिर गया. आग लगते ही स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि ट्रेन के रवाना होने से ठीक पहले यह हादसा हुआ, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

समय रहते आग पर काबू पाने से टला बड़ा हादसा

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और स्थानीय दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित कोच को इंजन से अलग कर दिया गया, ताकि आग दूसरे डिब्बों तक न फैल सके. रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस हादसे में किसी यात्री या रेलवे कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा नुकसान होने से बच गया.

हादसे की जांच शुरू

फिलहाल रेलवे अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की मुख्य वजह माना जा रहा है. घटना के बाद ट्रेन संचालन को सामान्य करने और प्रभावित कोच को हटाने का काम जारी है.

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर, 9 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular