Monday, May 18, 2026
HomeLatest Newsउत्तर प्रदेश के लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने...

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर, 9 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

Lakhimpur Accident News: लखीमपुर खीरी में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की भीषण भिड़ंत में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे में मैजिक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।

Lakhimpur Accident News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुरखीरी में पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक में भिड़ंत हो गई. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

हादसे के समय 12 लोग थे सवार

बताया जा रहा है कि टाटा मैजिक में कुल 12 लोग सवार थे, जो लखीमपुर से ईसानगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि टाटा मैजिक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला.

3 गंभीर रूप से घायल को किया रैफर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.

हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम

हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया था. मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात दोबारा सुचारू कराया गया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular