Tuesday, May 19, 2026
HomeIndiaSachin Pilot का हमशक्ल देख चकराया सबका सिर! हूबहू चेहरा और वही...

Sachin Pilot का हमशक्ल देख चकराया सबका सिर! हूबहू चेहरा और वही मुस्कान… क्या पायलट भी रह जाएंगे दंग?

राजस्थान की राजनीति में सचिन पायलट के हमशक्ल विष्णु गुर्जर का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। हूबहू चेहरा, चलने का अंदाज़ और मुस्कान देखकर लोग उन्हें 'पायलट 2.0' कह रहे हैं। क्या यह कुदरत का करिश्मा है या एआई डीपफेक का कमाल? डोटासरा के बाद अब पायलट के इस हमशक्ल की पूरी कहानी यहां देखें!

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में इन दिनों नेताओं के भाषणों से ज़्यादा उनके ‘हमशक्लों’ की चर्चा ज़ोरों पर है। अभी पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के हमशक्ल का जादू उतरा भी नहीं था कि अब इंटरनेट पर ‘पायलट 2.0’ की एंट्री हो गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

गलियों में घूमता दिखा ‘सचिन पायलट’ का कार्बन कॉपी

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखने वाले शख्स का नाम विष्णु गुर्जर बताया जा रहा है। विष्णु का चेहरा, उनकी मंदी-मंदी मुस्कान, तीखी नाक और यहाँ तक कि बालों का सिग्नेचर स्टाइल भी हूबहू पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट जैसा है। सिर्फ चेहरा ही नहीं, विष्णु की कद-काठी और चलने का अंदाज भी इतना मिलता-जुलता है कि पहली नजर में कोई भी धोखा खा सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:-सचिन पायलट को ‘धोखेबाज’ कहने पर भड़के अशोक गहलोत, बीजेपी को याद दिलाई 2021 की ‘साजिश’

कुदरत का करिश्मा या AI का ‘खेला’?

विष्णु गुर्जर का यह वीडियो सामने आने के बाद तकनीक की दुनिया में एक नई बहस छिड़ गई है। जहां एक तरफ सचिन पायलट के समर्थक और गुर्जर समाज इसे कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और डीपफेक तकनीक का कमाल बता रहे हैं। इंटरनेट पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि कहीं यह कोई डिजिटल हेराफेरी तो नहीं? हालांकि, विष्णु की बढ़ती लोकप्रियता किसी बड़े स्टार से कम नहीं है और जहां भी वे जा रहे हैं, सेल्फी लेने वालों की भीड़ उमड़ रही है।

यह खबर भी पढ़ें:-उपाध्यक्ष बनाने के लिए सेक्स की डिमांड, महोबा में महिला भाजपा नेता ने जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

क्या पायलट भी मिलेंगे अपने इस हमशक्ल से?

राजस्थान में हमशक्लों से मिलने का ट्रेंड गोविंद सिंह डोटासरा ने शुरू किया था, जब उन्होंने अपने डुप्लीकेट को विधानसभा बुलाकर उसके साथ सेल्फी ली थी। अब जनता की नजरें सचिन पायलट पर टिकी हैं। क्या पायलट साहब भी विष्णु गुर्जर से मुलाकात करेंगे? फिलहाल तो चाय की थड़ियों से लेकर व्हाट्सएप ग्रुप तक बस एक ही सवाल है-भाई असली कौन और नकली कौन?

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular