Tuesday, April 28, 2026
HomeIndiaउपाध्यक्ष बनाने के लिए सेक्स की डिमांड, महोबा में महिला भाजपा नेता...

उपाध्यक्ष बनाने के लिए सेक्स की डिमांड, महोबा में महिला भाजपा नेता ने जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Mahoba BJP Allegations : महोबा में भाजपा से जुड़ा विवाद सामने आया है, जहां दीपाली तिवारी ने जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर पद देने के बदले अनुचित मांग करने का आरोप लगाया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पार्टी ने भी जांच समिति गठित की है। वहीं कुशवाहा ने सभी आरोपों को साजिश बताते हुए खारिज किया है।

Mahoba BJP Allegations : उत्तर प्रदेश के महोबा में भाजपा से जुड़ा एक गंभीर विवाद सामने आया है. जहां पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि जिला उपाध्यक्ष बनाने के लिए जिलाध्यक्ष ने शारीरिक संबंध बनाने की मांग की. दीपाली तिवारी ने फेसबुक लाइव किया और उसमें ये सनसनीखेज आरोप लगाए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. महिला नेत्री के वायरल वीडियो का पुलिस ने भी संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है. पार्टी ने भी आरोपों की जांच के लिए 2 सदस्यीय जांच समिति गठित की है.

एक बार मेरे साथ हम बिस्तर हो जाओ: दीपाली तिवारी

दीपाली तिवारी के मुताबिक, मैंने जिलाध्यक्ष से खुद को जिला उपाध्यक्ष बनाने की मांग की. इस पर जिलाध्यक्ष ने उनसे कहा कि अगर वह उनकी बात मान लें तो बदले में क्या मिलेगा. इस पर दीपाली ने आर्थिक तंगी का हवाला दिया, जिस पर जिलाध्यक्ष ने कथित तौर पर कहा कि इशारों को समझिए, आपके पास देने को बहुत कुछ है. एक बार मेरे साथ हम बिस्तर हो जाओ, तुम्हें जिलाध्यक्ष का टिकट दिला दूंगा. आपको मेरे साथ लखनऊ और दिल्ली चलना होगा और किसी को शक भी नहीं होगा.

संगठन के अन्य पदाधिकारियों पर भी दबाव बनाने का आरोप

महिला नेत्री दीपाली ने पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पंकज तिवारी पर भी आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि ‘पंकज तिवारी ने उनसे जिलाध्यक्ष की बात मानने की बात कही. इसके बदले शायद वह आपको जिला महामंत्री बनवा दें. इतना ही नहीं, उन्होंने एक अन्य महामंत्री जयपाल पर रात के समय फोन करके जिलाध्यक्ष के प्रस्ताव को स्वीकार करने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति को फर्जी दुष्कर्म के आरोप में जेल भिजवाने तक की धमकी भी दी गई.

जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने आरोपों को बताया षड्यंत्र

वहीं मोहनलाल कुशवाहा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार हैं और उनकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए. उनका कहना है कि उनकी साफ-सुथरी छवि को खराब करने के लिए ये आरोप लगाए जा रहे हैं. उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें: पटियाला में रेलवे ट्रैक पर धमाका, पटरी को पहुंचा नुकसान, एक शव बरामद, जांच में जुटी एजेंसियां


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular