Thursday, June 11, 2026
HomeLatest News'गहलोत का जैसा स्नेह और लगाव वैभव के साथ, उतना ही मेरे...

‘गहलोत का जैसा स्नेह और लगाव वैभव के साथ, उतना ही मेरे से रखते हैं’, पूर्व सीएम के बयान पर सचिन पायलट का जवाब

Gehlot vs Pilot: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अशोक गहलोत के बयान पर कहा कि गहलोत ने हमेशा उनके प्रति वैसा ही स्नेह जताया है जैसा अपने पुत्र वैभव गहलोत के प्रति रखते हैं। दौसा में राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर पायलट ने कांग्रेस की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि सभी नेता पार्टी के सिपाही हैं और भाजपा के “कुशासन” के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे।

Gehlot vs Pilot: राजस्थान कांग्रेस में जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की हालिया टिप्पणियों पर संयमित प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी की एकजुटता पर जोर दिया है. पायलट ने कहा कि सभी नेता कांग्रेस के सिपाही हैं और उनका मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के “कुशासन” का मुकाबला करना है.

दौसा में अपने पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि उन्होंने अशोक गहलोत का बयान सुना है. मुझे इतना याद है कि उन्होंने बड़े प्रेम से कहा था कि उनका जैसा स्नेह और लगाव अपने पुत्र वैभव गहलोत के साथ है, उतना ही स्नेह और लगाव मेरे साथ भी है. हम सब कांग्रेस के सिपाही हैं.’

‘हमें मिलकर भाजपा के कुशासन का मुकाबला करना है’

पायलट ने कहा, “हम सब कांग्रेस के सिपाही हैं. राहुल गांधी ने पूरे देश में मोहब्बत की दुकान खोलने का संदेश दिया है. हमें मिलकर भाजपा के कुशासन का मुकाबला करना है. इस लड़ाई में पार्टी के सभी नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुट होकर काम कर रहे हैं. राजस्थान में कांग्रेस हमेशा से मजबूत रही है और एक मिसाल बनी है. देश में उसी परिपाटी को आगे बढ़ाना है.’

गहलोत ने हाल की 2022 के घटनाक्रम का किया था जिक्र

गौरतलब है कि हाल ही में अशोक गहलोत ने वर्ष 2022 के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा था कि उस समय हुई घटनाएं कांग्रेस आलाकमान के खिलाफ बगावत नहीं थीं, बल्कि विधायकों के बीच सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना को लेकर असहमति का परिणाम थी.

‘देश के सामने इससे कहीं अधिक गंभीर मुद्दे हैं’

जब पायलट से पूछा गया कि लगातार हो रही टिप्पणियों के बावजूद वह एकता और स्नेह की बात क्यों करते हैं, तो उन्होंने कहा कि देश के सामने इससे कहीं अधिक गंभीर मुद्दे हैं. उन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक, बढ़ते भ्रष्टाचार, किसानों की आय में कमी और महंगाई जैसे विषयों को प्रमुख चिंता बताया.

‘जनता अब भाजपा की राजनीति को समझ चुकी’

पायलट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में 12 वर्षों से सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा आज भी पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह को दोष देती रहती है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब भाजपा की राजनीति को समझ चुकी है और आने वाले समय में विपक्ष और अधिक मजबूत होकर उभरेगा.

राजस्थान सरकार पर सरकार पर साधा निशाना

राजस्थान की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए पायलट ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार, अपराध और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों में देरी यह दर्शाती है कि सरकार जनता के बीच जाने से बच रही है.

ये भी पढ़ें: सतीश पूनिया, अलका गुर्जर और नीरज डांगी निर्विरोध निर्वाचित, राज्यसभा में BJP और कांग्रेस दोनों के पास 5-5 सीटें


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image