Thursday, June 11, 2026
HomeLatest News'ईरान पर आज होगा सबसे बड़ा हमला', अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने...

‘ईरान पर आज होगा सबसे बड़ा हमला’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी धमकी

Iran US War: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर तेहरान को कड़ी चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका आज ईरान पर "बहुत कड़ा हमला" करेगा. ट्रंप ने यह बयान अपने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए दिया है. इतना ही नहीं उन्होंने खार्ग आइलैंड पर कब्जे की बात भी कही है.

Iran US War: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर तेहरान को कड़ी चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका आज ईरान पर “बहुत कड़ा हमला” करेगा. ट्रंप ने यह बयान अपने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए दिया है.इतना ही नहीं उन्होंने खार्ग आइलैंड पर कब्जे की बात भी कही है.खार्ग द्वीप ईरान के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. देश के अधिकांश कच्चे तेल का निर्यात इसी द्वीप के जरिए होता है.ऐसे में इस क्षेत्र को लेकर ट्रंप की टिप्पणी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है.

‘ईरान के तेल और गैस बुनियादी ढांचे पर कब्जा कर लेंगे’

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किए गए पोस्ट में कहा कि ईरान की नौसेना, वायुसेना, रडार सिस्टम, एंटी-एयरक्राफ्ट डिफेंस और उसकी अधिकांश सैन्य क्षमताओं को भारी नुकसान पहुंच चुका है. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका आने वाले समय में ईरान के तेल और गैस बुनियादी ढांचे पर भी नियंत्रण कर लेंगे. वो भी ठीक वैसे ही जैसा हमने वेनेजुएला के मामले में किया है.ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ रहा है. दोनों देशों के बीच ताबड़तोड़ हमले हो रहे हैं.

अमेरिकी हमलों पर क्या बोली IRGC

अमेरिका हवाई हमलों के जवाब में ईरान की IRGC ने बयान जारी किया है. जिसमें दावा किया है कि उसने कुवैत और बहरीन में अमेरिका से जुड़े महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमला किया है. साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है. इसके सभी जहाजों को इस इलाके से दूर रहने की चेतावनी दी गई है.

भारतीय क्रू वाले जहाज पर हमले पर अमेरिकी सेना का बयान

वहीं भारतीय क्रू वाले गिनी-बिसाऊ के ध्वज वाले तेल टैंकर पर हमले को लेकर अमेरिकी सेना का बयान भी सामने आया है जिसमें उसने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के ठीक बाहर समुद्र में एक तेल टैंकर पर हमला किया, जो ईरानी बंदरगाहों पर लगाई गई नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहा था. सेना ने कहा कि बुधवार देर रात ओमान की खाड़ी में संबंधित पोत पर ‘हेलफायर’ मिसाइल दागी गईं, क्योंकि इसके चालक दल ने अमेरिकी आदेशों का पालन नहीं किया. यह जहाज आदेशों का पालन न करने वाले उन 9 जहाजों में शामिल था जिन्हें नाकेबंदी लागू होने के बाद से निष्क्रिय किया गया है.

ये भी पढ़ें: ‘गहलोत का जैसा स्नेह और लगाव वैभव के साथ, उतना ही मेरे से रखते हैं’, पूर्व सीएम के बयान पर सचिन पायलट का जवाब


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image