Tuesday, May 12, 2026
HomeLatest NewsRPSC ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 की नई डेट की जारी,...

RPSC ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 की नई डेट की जारी, इस तारीख को होगा एग्जाम

SI Exam 2021 New Date: RPSC ने SI और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द करने के बाद नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। आयोग के अनुसार, केवल वही 3.83 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे जिन्होंने 2021 की मूल परीक्षा के दोनों पेपर दिए थे।

SI Exam 2021 New Date: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए वर्ष 2021 की उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा को आधिकारिक रूप से रद्द कर दिया है. आयोग ने 12 मई 2026 को जारी प्रेस नोट में बताया कि परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के आरोपों की जांच के बाद यह फैसला लिया गया है. अब इस भर्ती परीक्षा का पुनः आयोजन 20 सितंबर 2026 (रविवार) को किया जाएगा.

केवल पुराने उपस्थित अभ्यर्थी ही दे सकेंगे परीक्षा

आयोग ने स्पष्ट किया है कि पुनः आयोजित होने वाली इस परीक्षा में सभी पुराने आवेदकों को मौका नहीं मिलेगा। केवल वही 3,83,097 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठ सकेंगे, जिन्होंने सितंबर 2021 में आयोजित मूल लिखित परीक्षा के दोनों पेपर दिए थे. जो उम्मीदवार पहले परीक्षा में अनुपस्थित रहे थे, उन्हें दोबारा मौका नहीं मिलेगा.

आवेदन फॉर्म में कर सकेंगे संशोधन

RPSC ने अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में जरूरी बदलाव करने का मौका भी दिया है. उम्मीदवार 16 मई से 30 मई 2026 तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे. इस दौरान मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पते जैसी जानकारियां अपडेट की जा सकेंगी. हालांकि आयोग ने साफ किया है कि आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण वर्ष 2021 के मूल विज्ञापन के आधार पर ही होगा.

लंबे समय से विवादों में थी भर्ती प्रक्रिया

859 पदों के लिए शुरू हुई यह भर्ती प्रक्रिया लंबे समय से विवादों में रही। मामले की जांच SOG कर रही थी. जांच के दौरान डमी कैंडिडेट्स, नकल गिरोह और पेपर लीक से जुड़े कई खुलासे हुए थे. कई ट्रेनी सब-इंस्पेक्टरों की गिरफ्तारी भी हुई थी.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लिया निर्णय

हाल ही में 4 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने भी भर्ती रद्द करने के फैसले को बरकरार रखा था. इसके बाद RPSC ने पारदर्शिता बनाए रखने और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा को नए सिरे से आयोजित कराने का फैसला लिया.

अभ्यर्थियों में मिली-जुली प्रतिक्रिया

भर्ती रद्द होने और दोबारा परीक्षा की घोषणा के बाद अभ्यर्थियों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. जहां कुछ उम्मीदवार इसे निष्पक्षता की दिशा में जरूरी कदम बता रहे हैं, वहीं कई अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे इंतजार और तैयारी के बाद उन्हें फिर से परीक्षा देनी पड़ेगी. फिलहाल आयोग जल्द ही परीक्षा से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइन और एडमिट कार्ड प्रक्रिया को लेकर नई सूचना जारी कर सकता है.

ये भी पढ़ें: नीट यूजी परीक्षा 2026 कैंसिल, पेपर लीक मामले की जांच करेगी CBI


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular